फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav visit to Bundelkhand

यूपी: अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- भाजपा काम नहीं नाम बदलने वाली सरकार

Wed, 01 Dec 2021 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Dec 2021 12:59 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को हेलीकॉप्टर से बांदा पहुंचे। उनके आगमन को लेकर सपाइयों ने अपनी ताकत और जनाधार दिखाने की ताकत झोंक दी। पुलिस लाइन से लेकर सभा स्थल और विजय रथ यात्रा मार्ग होर्डिंग्स से पट गया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav visit to Bundelkhand
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय रथ यात्रा लेकर महोबा पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को लोकसभा और विधानसभा में समर्थन दिया। इस डबल इंजन की सरकार के बुंदेलखंड आते-आते इंजन फेल हो गए। यह इंजन फेल सरकार है और बुंदेलखंड के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने किसानों से पूछा कि बताइए आपकी आय दोगुनी हुई तो जवाब मिला नहीं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को शहर के पुलिस लाइन के समीप स्थित विशाल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने योगी सरकार को नाम बदलने वाली सरकार बताया। कहा कि अभी नाम बदलने वाले महोबा आए थे। आप भाग्यशाली हैं कि महोबा नाम नहीं बदला। जब वोट पड़ेगा तो जनता सरकार बदल देगी। यह चिलमजीवी लोग हैं। जनता का दुख-दर्द नहीं जानते। यदि दुख-दर्द जानते होते तो काम करते, परिवार वाले ही दूसरों का दर्द समझ सकते हैं।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को खाद नहीं दे पा रही है। खाद की बोरी से चोरी हो रही है। आल्हा-ऊदल की धरती से बदलाव की आवाज आ रही है। सपा शासन ने एंबुलेंस सेवा व 100 नंबर पुलिस की गाड़ियां चलाईं। इस सरकार ने नाम बदल दिया। यह वह सरकार है। जो शिलान्यास का भी शिलान्यास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को 500 के स्थान पर 1,500 रुपये पेंशन दी जाएगी। साथ ही सरसों बनाने वाला कारखाना लगाना पड़े तो लगाएंगे। यहां सरसों का तेल इतना पैदा करेंगे कि दूसरे स्थान पर भी जाएगा। उन्होंने उज्ज्वला योजना को बुझझला योजना बताया। कहा कि नीति आयोग के आंकड़े आए हैं। जिसमें बुंदेलखंड के लोग सबसे अधिक गरीब हैं।

भाजपा पर कसा तंज
अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि सपा सरकार बनी तो चाहे बजट से ज्यादा खर्च करना पड़े बुंदेलखंड की हालत बदलेंगें। गरीबों की पेंशन तीन गुना बढ़ा देंगे। नाम बदलने में भाजपा सरकार विश्व रिकॉर्ड बना रही है। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सीधे मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा पर जनता ने भरोसा किया तो देख लिया कि किस तरह से किसानों पर अत्याचार हो रहा है, डीजल पेट्रोल की क्या स्थिति है। जनता खूब समझदार है। अब वह गलती नहीं करेगी।




इस बार सपा को अपना मतदान कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को जहां से ले जाना चाहिए था वहां से न ले जाकर तोड़-मरोड़ कर बनाया है। पेयजल योजना कितनी सार्थक होगी वह भी जनता देख रही है। जनता अब किसी लुभावने में नहीं आने वाली। वह सपा को वोट कर सरकार बनाएगी।

वीर भूमि महोबा सियासी हलचल का केंद्र बनी हुई है
नवंबर के दूसरे पखवाड़े से चित्रकूट धाम मंडल में चढ़ा सियासी पारा दिसंबर के आगाज में भी रंग दिखाएगा। इस सियासी हलचल का केंद्र वीर भूमि महोबा बनी हुई है। धर्म नगरी चित्रकूट और मंडल मुख्यालय बांदा भी हलचल में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को मंडल में दस्तक दे रहे हैं।


इसके पहले 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महोबा में जनसभा की थी। इसके दो दिन पूर्व प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद किया था। 27 नवंबर को प्रियंका गांधी भी वीर भूमि महोबा पहुंची और प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया।

सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर उनकी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। पुलिस लाइन हेलीपैड से लेकर जीआईसी ग्राउंड जनसभा स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed