वैक्सीनेशन पर यू-टर्न: मुलायम के बाद अखिलेश भी लगवाएंगे टीका, ट्वीट कर कही ये बात
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि हम भाजपा के टीके के खिलाफ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ' जनाक्रोश को देखते हुए आखिरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के खिलाफ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।'
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में कोरोनारोधी टीके की पहली डोज ली थी। बताया जाता है कि इस दौरान मुलायम सिंह के साथ सपा अध्यक्ष व उनके पुत्र अखिलेश यादव और परिवार के कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। अखिलेश यादव शुरू में जीवनरक्षक वैक्सीन को बीजेपी वैक्सीन बता चुके हैं।
जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 8, 2021
हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।