{"_id":"62de7cda4ab1a40bfc546d97","slug":"akhilesh-yadav-statement-regarding-flaws-in-bundelkhand-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर आरोपों की रेल: अखिलेश बोले- निर्माण में डकैती, बड़े-बड़े नेता आए, अब दिख रहे बड़े-बड़े गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर आरोपों की रेल: अखिलेश बोले- निर्माण में डकैती, बड़े-बड़े नेता आए, अब दिख रहे बड़े-बड़े गड्ढे
Mon, 25 Jul 2022 04:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Jul 2022 04:54 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया और बताओ पांच-छह दिन बाद ही एक्सप्रेस-वे में गड्ढे होने लगे, दरारे आने लगीं। जगह-जगह परेशानियां हो गईं।
विज्ञापन
सपा नेता कंचन कन्नौजिया के पुत्र को श्रद्धांजलि देते सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकार्पण के कुछ दिन बाद ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में आईं खामियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि बड़े-बड़े नेता आए और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे में लूट हुई है, बल्कि डकैती हुई है और इसके लिए तो कुछ और शब्द भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
कन्नौज जिले के तिर्वा में अखिलेश यादव सपा नेता कंचन कन्नौजिया के पुत्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया और बताओ पांच-छह दिन बाद ही एक्सप्रेस-वे में गड्ढे होने लगे, दरारे आने लगीं। जगह-जगह परेशानियां हो गईं। पूरे प्रदेश में मेडिकल कॉलेज खेाले जाने के सरकार के दावे पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि तिर्वा में कैंसर अस्पताल बनाया था। भाजपा की पांच साल की सरकार निकल गई, डॉक्टर नहीं तैनात हो पाए। मेडिकल कॉलेज के संचालन को बजट न देने का आरोप भी उन्होंने सरकार पर लगाया। कहा कि पता करना चाहिए कि सरकार आखिर पैसा कहां ले जा रही है।
विज्ञापन