{"_id":"5932a99b4f1c1bcb63bdc03a","slug":"akhilesh-yadav-says-yogi-goverment-promises-only-to-for-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के एक ट्वीट ने फिर पैदा कर दी हलचल, होने लगी ये बातें... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के एक ट्वीट ने फिर पैदा कर दी हलचल, होने लगी ये बातें...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक ट्वीट ने सूबे में फिर से हलचल पैदा कर दी है। इसे लेकर चर्चाएं तेज होती नजर आ रही हैं। आप भी जानिए क्या लिखा हैं...
विज्ञापन
ये रहा अखिलेश का वो ट्वीट...
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
इसके लिए अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उन्होंने पूछा कि बीजेपी ने चुनावी वादे क्या सरकार बनाने के लिए ही किए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्ववीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से पूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था। लेकिन अभी तक किसान ना-उम्मीद हैं। जबकि यूपी चुनाव के दौरान बीजेपी ने किसानों के पूर्ण कर्जमाफी की बात कही थी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुख्य मुद्दा कानून-व्यवस्था और किसानों की कर्जमाफी था। लेकिन हकीकत उलट है। सरकार अपराधों पर नियंत्रण लगाने में सफल नहीं हुई है, वही किसान तक योगी सरकार की घोषणाएं पूरी तरह से नहीं पहुंच रही है।

कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और किसानों से किये गये पूर्ण कर्ज़ माफी के वादे की नाउम्मीदगी भी। चुनावी वादे क्या सरकार बनाने के लिए थे!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 3, 2017
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुख्य मुद्दा कानून-व्यवस्था और किसानों की कर्जमाफी था। लेकिन हकीकत उलट है। सरकार अपराधों पर नियंत्रण लगाने में सफल नहीं हुई है, वही किसान तक योगी सरकार की घोषणाएं पूरी तरह से नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंकड़े खोलते हैं पोल
डेमो
यूपी सरकार के आंकड़े बताते हैं कि नई सरकार के बनने के बाद महज डेढ़ महीने में पिछले 2 वर्षों की तुलना में जुर्म में 27 फ़ीसदी का इजाफा हुआ है। अपराधों पर ध्यान दें तो सबसे ज्यादा लूट और रेप में बढ़ोतरी हुई है। यह आंकड़े 16 मार्च से 30 अप्रैल के बीच के हैं। इस पर गौर करें तो 2016 में डकैती की घटनाएं 27 थी जो 2017 में आकर बढ़ 47 हो गई। साल 2016 में रेप की 440 मामले दर्ज हुए तो 2017 में 603 केस दर्ज हो चुके हैं। कुल अपराधों की बात करें तो 2016 में 32954 केस दर्ज हुए और 2017 में 42444 मामले सामने आये।
विपक्ष के निशाने पर यूपी सरकार
डेमो
सूबे की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विरोधी दल यूपी की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी यूपी में अपराध कम नहीं हो रहा है। इसका मतलब साफ है कि अपराधियों पर उनकी चेतावनी का उल्टा असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। यहां अपराधी बेखौफ और पुलिस प्रशासन असहाय है। सपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक और मंत्री भी अधिकारियों को धमकाने और दबंगई दिखाने का नया रिकार्ड बना रहे हैं।