पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर खुलकर हमला बोला। शुक्रवार को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह देश में आग लगी हुई है। किसानो को गोलियों पर गोलियां मारी जा रही हैं । चुनाव के समय किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी। आज तक किसानों का कर्जा माफ नही हो सका । कर्जामाफी मांगने पर किसानों को गोलियां खानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद देश का प्रधानमंत्री यूपी से ही बनेगा।
PM मोदी और CM योगी को अखिलेश का खुला चैलेन्ज, भाजपा सरकार पर फेंके ये 10 ‘जुबानी बम’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में अखिलेश ने कहा कि पहले तो यह बात माननी चाहिए कि जनता ने सरकार को बड़ा बहुमत दिया है। इतना बहुमत किसी सरकार को नहीं मिल सकता। कानून व्यवस्था बड़ा सवाल आज बना हुआ है। जिस दिन से सरकार बनी है सरकार के लोगो ने झाडू पकड़ ली है । उन्होंने कहा कि सवाल झाडू का नही है। झाडू के बाद उसका कूड़ा कहां जाएगा।
अखिलेश ने कहा कि रोमियो वाला मामला चला जो अब पूरी तरह से खत्म हो गया है। कार्रवाई की जद में सबसे ज्यादा अगर कही के लोग आए तो वो मुख्यमंत्री योगी के क्षेत्र गोरखपुर क्षेत्र के है । अब तो सराफा कारोबारियों पर हमले हो रहे हैं। मथुरा की घटना अभी लोगो के जहन से उतरी भी नही थी कि अचानक मैनपुरी की घटना से सभी को हिला कर रख दिया है । जालौन उरई की घटना का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि ऐसी घटनाए बेहद निंदनीय है सरकार ऐसी घटनाओं को रोक पाने की स्थिति में नही है । इलाहाबाद, नोयडा, जेवर की घटनाएं इसी ओर इशारा कर रही हैं।
उन्होने कहा कि विकास के मामले मे सरकार उत्तर प्रदेश आगे हो ऐसे काम किए जाने चाहिए । सहारनपुर की घटना मे सत्तारूढ़ दल के एमपी और विधायक का सीधा हाथ था फिर भी कार्रवाई किस पर हो रही है। यह तो सब जानते ही होंगे । ओवरलोडिंग को लेकर बांदा का किस्सा तो आपका पता ही है। भाजपा विधायक ही अपनी सरकार के खिलाफ घरने पर बैठ गया ।
वक्फ बोर्ड को गड़बड़ी को लेकर पूर्व मंत्री आजम खान पर कार्रवाई करने के सवाल पर उन्होने कहा कि आजाम खान ने कोई भी गलती नही होगी। क्यो कि मुख्यमंत्री होने के नाते वे ही कैबिनेट की अध्यक्षता करते थे इसलिए आजम खान पर उगुंली न उठाएं । आजम खां ने सब काम कानून से किया है । अभी सरकार के सौ दिन भी पूरे नही हुए है सरकार को कुछ तो काम बताना चाहिए है कि हमने यह काम किया है । भाजपा किस दिशा मे उत्तर प्रदेश को ले जाना चाहती है यह बताने की बेहद जरूरत है ।