{"_id":"674c7c4a7f54e728920b18ea","slug":"akhilesh-yadav-said-sambhal-riots-administration-s-failure-bjp-government-to-blame-2024-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- संभल दंगा प्रशासन की नाकामी, भाजपा सरकार दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- संभल दंगा प्रशासन की नाकामी, भाजपा सरकार दोषी
Sun, 01 Dec 2024 08:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Dec 2024 08:58 PM IST
सार
Auraiya News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संभल घटना को भाजपा की साजिश बताया। कहा कि भाजपा मुस्लिम-हिंदू की एकता को खत्म करके खाई पैदा करने की कोशिश कर रही।
विज्ञापन
औरैया के एरवाकटरा में कार्यकर्ताओं से रूबरू अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने संभल दंगा को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। भाजपा की साजिश और प्रशासन की नाकामी बताते हुए कहा कि यह एक रणनीति के तहत हो रहा है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा अपने लोगों को आगे करके साजिश रच रही है। सरकार दंगा की दोषी है। देश में खराब संदेश गया है।
रविवार की शाम औरैया के एरवाकटरा पहुंचे। बिधूना विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल की बहन की शादी में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से रूबरू होकर संभल की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संभल में जो कुछ हुआ है, वह प्रशासन की नाकामी है। प्रशासन की नाकामी की वजह से देश में खराब संदेश गया है। अगर प्रशासन जिम्मेदारी निभाता और सरकार की नीयत साफ होती तो यह घटना कभी नहीं होती।
आरोप लगाया कि घटना के लिए सिर्फ भाजपा की सरकार दोषी है। वह नहीं चाहते कि समाज में शांति हो। समाज की शांति खत्म करके तमाम मुद्दों से ध्यान हटाने का काम भाजपा कर रही है। आज बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई बढ़ गई है। सिलिंडर की कीमत बढ़ी है। बिजली महंगी है। किसान को डीएपी, खाद की जरूरत है। उसकी पैदावार की सही कीमत सरकार नहीं दे पा रही है। इन तमाम नाकामियों को छिपाने के लिए जानबूझ कर भाजपा साजिश करती है।

अस्पतालों में कुत्ते घूम रहे, स्वास्थ्य मंत्री नाकाम
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों के वार्ड में कुत्ते घूम रहे हैं। अस्पतालोंं में लाइन लग रही है। किसी अस्पताल में इलाज नहीं है। दवाई नहीं है। एंबुलेंस चल नहीं रही है। एंबुलेंस को धक्का मारना पड़ता है। अस्पताल में कुत्ते घूमेंगे, खाना खा जाएंगे, मरीजों को परेशान करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री खुद ही बीमार हैं। वह अस्पताल की व्यवस्था सही नहीं कर पा रहे हैं। उपचुनाव में आए नतीजों पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सबको पता है कि वोट की लूट हुई। पुलिस से वोट डलवाया गया। कानून-व्यवस्था खराब है। पुलिस ही पुलिस को पकड़ रही है।

गड्ढा मुक्ति के नाम पर 50 हजार करोड़ की लूट
अखिलेश यादव ने गड्ढा मुक्ति अभियान पर सरकार पर कटाक्ष किया। कहा कि कहीं गड्ढा मुक्ति दिखाई नहीं दे रही है। आरोप लगाया कि 50 करोड़ से ज्यादा रुपये गड्ढा मुक्ति के नाम पर बर्बाद हो चुका है। सरकार यह लूट चुकी है। हरदोई में कई एई-जेई सस्पेंड हुए हैं।