फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav said  Maa Ganga will be cleaner than Gomti a beautiful river front will be built in Kanpur

Akhilesh Yadav: मां गंगा गोमती से भी साफ होंगी, कानपुर में बनेगा सुंदर रिवर फ्रंट, सीसामऊ की जनता को धन्यवाद

Fri, 06 Dec 2024 02:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Dec 2024 02:47 PM IST
सार

Kanpur News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में सपा मुखिया ने कहा कि केंद्र सरकार मामले में हस्तक्षेप करे। वहां हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है। इस मामले में वह केंद्र सरकार के साथ हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said  Maa Ganga will be cleaner than Gomti a beautiful river front will be built in Kanpur
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने वादा किया कि सरकार बदली तो मां गंगा गोमती से भी साफ होंगी और शहर में सुंदर रिवर फ्रंट बनेगा। महानगर का कारोबार विकसित करने के लिए बिजली व्यवस्था सुधारेंगे और ट्रांसपोर्ट सुगम होगा। बुधवार को निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने आए अखिलेश ने पत्रकारों से रूबरू हुए तो पहले सीसामऊ की जनता, कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं को बधाई दी। सीसामऊ उपचुनाव में मिली विजयश्री को लोकतंत्र की जीत बताया।

विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व एमएलसी दिलीप सिंह यादव के निजी कार्यक्रमों में शिरकत की। इस मौके पर बातचीत में शहर की स्थिति पर तंज कसा। पानमसाला फैक्टरियों की निगरानी पर कहा कि इन व्यापारियों ने समाजवादियों के साथ अन्याय किया। भाजपा को बड़े-बड़े पैकेट दिए, उसी की सजा भुगत रहे हैं। कानपुर शहर न जाने कितने लोगों को नौकरी दे सकता है। हमने आउट ऑफ द वे जाकर कारोबारियों की मदद की है।

विज्ञापन

हाईवे की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे
सीसामऊ नाला के डायवर्जन के समय पीएम, सीएम ने जहां सेल्फी ली थी, उसका हाल देख लें, वहां गंदगी का अंबार है। पनकी पावर स्टेशन समय से बनता तो शहर को सस्ती बिजली मिलती। मेट्रो हमारी देन है, यह सरकार उससे आगे कुछ नहीं कर पाई। लखनऊ से कानपुर आने पर हाईवे की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। धूल उड़ रही है। कहा कि 2027 में हमारी सरकार बनी तो कानपुर को लखनऊ से ज्यादा सुंदर बनाएंगे। 15 दिन में फायर एनओसी दिए जाने के फैसले को भी बताया।

विज्ञापन

मतदाताओं ने लोकतंत्र को बचाया है
सीसामऊ उपचुनाव के मुद्दे पर बोले कि पुलिस, प्रशासन और सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी। मतदाताओं को परेशान किया। नंगी रिवाल्वर लगाकर वोटर रोके गए। प्रशासन को अपने वश में किया, लेकिन फिर भी भाजपा हारी। मतदाताओं ने लोकतंत्र को बचाया है। शहर की गोविंदनगर, किदवईनगर और महाराजपुर विधानसभा में पार्टी की कमजोर स्थिति पर कहा कि जिस दिन जनता को अपनी बात समझा लेंगे, सबसे अधिक वोटों से जीतेंगे।

विज्ञापन

हिंदुओं पर अत्याचार के मामले में संसद का करें घेराव
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में सपा मुखिया ने कहा कि केंद्र सरकार मामले में हस्तक्षेप करे। वहां हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है। इस मामले में वह केंद्र सरकार के साथ हैं। लोगों को यहां वहां प्रदर्शन करने के बजाए इस मुद्दे पर संसद का घेराव करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed