फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh Yadav reached hospital to know uncle's condition in etawah

चाचा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे अखिलेश, सैफई चिकित्सा विवि में डॉक्टरों से ली जानकारी

Wed, 13 Nov 2019 07:52 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Nov 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav reached hospital to know uncle's condition in etawah
सैफई चिकित्सा विवि में चाचा अभयराम के स्वास्थ्य की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. आदेश कुमार से ली - फोटो : अमर उजाला
लिफ्ट से गिरकर घायल हुए चाचा का हाल जानने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई चिकित्सा विवि पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से चाचा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम सिंह यादव (73) सोमवार को घर में लिफ्ट से गिरकर घायल हो गए थे।
विज्ञापन


उनका चिकित्सा विवि सैफई में इलाज चल रहा है। चाचा का हाल जानने अखिलेश यादव शाम करीब चार बजे कन्नौज से चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई पहुंचे। वे सीधे ट्रामा सेंटर में बने स्पेशल वार्ड में भर्ती चाचा के पास पहुंचे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव के आने की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आदेश कुमार अन्य डॉक्टरों के साथ स्पेशल वार्ड पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने पहले चाचा से हालचाल पूछा। इसके बाद डॉ. आदेश कुमार से उनकी सेहत की जानकारी ली।

करीब दस मिनट तक पूर्व मुख्यमंत्री वार्ड में रहे इसके बाद सैफई स्थिति आवास चले गए। वहां से कुछ देर बाद निकल गए। डॉ. आदेश ने बताया कि गिरने के कारण अभयराम को सीने में चोट आई है। अब उनकी हालत में सुधार है। एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed