फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh Yadav inquired about Saifai's incomplete development projects, membership campaign started with loud

Akhilesh Yadav: सैफई की अधूरी विकास परियोजनाओं की ली जानकारी, जोर शोर से चला सदस्यता अभियान

Thu, 11 Aug 2022 08:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Aug 2022 08:34 PM IST
सार

सपा के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को सैफई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टॉपर छात्राओं को पुरस्कृत किया। साथ ही, उन्होंने अपने गांव सैफई में पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण किया। इसके बाद लखनऊ जाते समय कुदरैल कट पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण  भी किया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav inquired about Saifai's incomplete development projects, membership campaign started with loud
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने गांव सैफई में पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैफई में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई स्थित आवास पर हाई स्कूल एवं इंटर की टॉपर छात्राओं को बंद लिफाफा देकर सम्मानित किया। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए वे दो दिन से सैफई में ठहरे हुए थे। 

विज्ञापन

गुरुवार को सैफई गांव की 17 छात्राओं को बंद लिफाफा देखकर सम्मानित किया। उसके बाद सभी छात्राओं से राखी बंधवाई। आवास के अंदर बने गेस्ट हाउस में प्रदेशभर से आए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक जनता दरबार लगाने के बाद दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर वे  लखनऊ के लिए रवाना हो गए। बुधवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत निर्माणाधीन 500 बैड सुपर स्पेशियलिटी  अस्पताल का दौरा किया। वहां कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद ट्वीट करके भाजपा सरकार हमला किया। तत्कालीन सपा सरकार में वर्ष 2016 में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का कार्य शुरू किया गया था। जिसको राजनैतिक द्वेष की  भावना के चलते भाजपा सरकार ने काम को रोक दिया है।  सपा मुखिया अब सैफई में अधूरे पड़े प्रोजेक्टों का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भी रुक लिए हालचाल
लखनऊ जाते समय कुदरैल कट पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का अखिलेश यादव ने निरीक्षण किया। करीब दस मिनट तक रुक कर  निर्माणाधीन कार्य को देखा। लोगों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की फोटो खिचवाई। वहां पहुंचे कार्यकर्ताओं से मिले और उनका हाल जाना। कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

सपा कार्यकर्ता दलवीर सिंह यादव ने अपने उपर लगे झूठे बलात्कार के मुकदमे के बारे में बताया कि पुलिस झूठे मुकदमे लगाकर सपा कार्यकर्ताओं का शोषण कर रही है। श्री यादव ने कहा वह इस संबंध में एसएसपी से  बात करेंगे। ताखा क्षेत्र के अजय यादव, आशू यादव से मिले। आशू यादव के पिता राधेश्याम पत्रकार के बारे में पूंछा।  क्षेत्र के लोगों के बारे जानकारी की।

सैफई में जोर शोर से चलाया सदस्यता अभियान
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने गांव सैफई में पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण किया। उन्होंने सदस्यता अभियान के तहत  सैफई गांव के प्रधान रामफल बाल्मीक, राजवीर शंखबार और चंद्रभान शाक्य का चयन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष तीनों लोगों के घरों पर सिलसिलेवार ढंग से गए। 

पार्टी की सदस्यता के लिए लोगों को प्रेरित किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने गांव के बुजुर्ग महिलाओं और युवाओं से दिल खोलकर के मिले। उनको इस बात का भी भरोसा दिया कि किसी भी तरह की कोई कठिनाई होने पर उनको जानकारी दें, ताकि वो अपने स्तर से उनकी मदद कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed