फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Akhilesh Yadav in Banda, Said  If the vaccine kills people in the country, the Constitution is under threat fr

बांदा में अखिलेश यादव: बोले- देश में वैक्सीन से जान तो भाजपा से संविधान पर मंडरा रहा खतरा, जानें और क्या कहा

Thu, 16 May 2024 02:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 May 2024 02:39 PM IST
सार

Banda News: जिले के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव जमकर गरजे। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बुंदेलखंड में इतिहास बदलने जा रहा है। इस बार बुंदेलखंड ने मन बना लिया है कि कोई भी सीट भाजपा को जीतने नहीं देगी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav in Banda, Said  If the vaccine kills people in the country, the Constitution is under threat fr
बांदा में अखिलेश यादव की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा में सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने ही जानबूझ कर पुलिस भर्ती का पेपर लीक कराया, ताकि आरक्षण के नाम पर नौकरी न देनी पड़े। 60 लाख युवाओं के सपने तोड़े हैं।

विज्ञापन

अब वही युवा और उनके घर वाले भाजपा को सबक सिखाएंगे। चार चरणों के चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गई है और अब न सिर्फ सुर बदले हैं, बल्कि आसुओं की नदी भी बहने लगी है। देश में वैक्सीन से जान, तो भाजपा से संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। आगे कहा कि भाजपा ने जरूरत का सामान महंगा कर दिया है।

विज्ञापन

भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई
आप सभी को सावधान कर रहा हूं। भाजपा महंगाई बढ़ा रही है। 10 साल में मोटरसाइकिल की कीमत दोगुनी कर दी है। बुखार की गोलियां भी दोगुनी हो गई हैं। अखिलेश ने कहा कि अब अगर भाजपा की सरकार आ गई तो अभी तो फौज की नौकरी चार साल की हुई है। पुलिस की तीन साल की नौकरी हो जाएगी।

विज्ञापन

बुंदेलखंड ने बना लिया है मन
इससे पहले अखिलेश ने जनसभा में भारी भीड़ को देखते हुए कहा कि यह संख्या बता रही है कि बुंदेलखंड में इतिहास बदलने जा रहा है। इस बार बुंदेलखंड ने मन बना लिया है कि कोई भी सीट भाजपा को जीतने नहीं देगी। आपके एक वोट से दो सरकारें जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed