फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav celebrate rakshabandhan with sisters

सैफई में सजा अखिलेश यादव का दरबार, टॉपर बहनों को दी ये सौगात, क्यों बोले भारत सपेरों का भी देश रहा

Fri, 16 Aug 2019 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Aug 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav celebrate rakshabandhan with sisters
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव रक्षाबंधन त्योहार मनाने बुधवार शाम ही सैफई पहुंच गए थे। गुरुवार सुबह जब उनके निवास पर दरबार सजा तो आसपास के जिलों की भीड़ जुटने लगी थी। करीब नौ बजे अखिलेश निकले और घर के लॉन में बैठ गए। सबसे पहले उन्होंने अपने गांव की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2019 की 20 टॉपर लड़कियों को  10-10 हजार रुपये के चेक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने इस धनराशि का शिक्षा पर ही उपयोग करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यह त्योहार न केवल भाई-बहन के रिश्तों को पूरा आदर देता है बल्कि आत्मीयता और स्नेह के बंधन से रिश्तों को मजबूती भी प्रदान करता है।
विज्ञापन

akhilesh yadav celebrate rakshabandhan with sisters
सैफई में बच्ची से राखी बंधवाने के दौरान अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
वह दो घंटे से ज्यादा जनसंवाद करते और राखी बांधने पहुंची बहनों से राखियां बंधवाते रहे । कन्नौज और मैनपुरी से आई कई मुस्लिम और दलित लड़कियों ने भी उन्हें राखी बांधी। करहल से आई ब्रह्माकुमारी महिला पदाधिकारियों ने भी राखी बांधी। 

सपेरों की भी चर्चा की 
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत को सपेरों का देश भी कहा जाता था। इतिहासकारों ने ऐसा लिखा है कि भारत सपेरों का भी देश रहा है लेकिन बदकिस्मती इस बात की है कि असली पहचान माने माने जाने वाले सपेरे बदहाली की जिंदगी गुजर बसर करने को मजबूर है । इन सपेरों के पास न तो आज जमीन है और ना ही जिंदगी को चलाने के लिए कोई रोजी रोजगार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed