फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav adopted Khajchani's village Dhokkal

दिखी अखिलेश की दरियादिली,'अनंतपुर धौकल' को लिया है गोद

Sat, 09 Dec 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 09 Dec 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav adopted Khajchani's village Dhokkal
अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अनंतपुर धौकल गांव को गोद लिया है। इस गांव को गोद लेने का खास कारण "खजांची नाथ" हैं। जानें अखिलेश का खजांची प्रेम... 
विज्ञापन



 

दो दिसंबर को सैफई में जन्मदिन मनाया गया था

Akhilesh Yadav adopted Khajchani's village Dhokkal
अखिलेश यादव
नोट बंदी के दौरान 2 दिसंबर 2016 को झींझक की पंजाब नेशनल बैंक नोट बदलवाने के लिए लाइन में लगी सरदारपुर निवासी नि:शक्त सर्वेशा देवी ने बेटे को जन्म दिया था। बैंक के बाहर बच्चे का जन्म होने पर उसका नाम खंजाची नाथ रख दिया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इसकी जानकारी हुई तो उन्होने उसकी परवरिश के लिए परिवार को आर्थिक सहायता दी थी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने उसका जन्मदिन मनाने के लिए 29 नवंबर को सैफई बुला लिया था। दो दिसंबर को सैफई में जन्मदिन मनाया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के साथ धौकल गांव में रह रहा है

Akhilesh Yadav adopted Khajchani's village Dhokkal
अखिलेश यादव
इसके बाद वह लोग वहीं रुके थे। बीती 3 दिसंबर को अखिलेश यादव ने खजांची की मां व परिवार से मुलाकात कर उसका हालचाल लिया था। उन्होंने उसके रहने के स्थान के बारे में जानकारी की तो बताया कि खंजाची के पिता की मौके के बाद वह अब मां के साथ ननिहाल झींझक के अनंतपुर धौकल गांव में रह रहा है। उन्होंने अनंतपुर धौकल को गोद लेने की घोषणा की और गांव में हरसंभव विकास कराने की बात कही। इसके बाद 4 दिसंबर को उन्होंने निजी वाहन से उसे उसके ननिहाल भिजवा दिया था। 

 
विज्ञापन

खजांची के अगले जन्मदिन अखिलेश उसके गांव में शामिल होंगे

Akhilesh Yadav adopted Khajchani's village Dhokkal
अखिलेश यादव
गुरुवार को पूर्व प्रधान पति नीरू सिंह के फोन पर लखनऊ से आई सूचना के बाद अनंतपुर धौकल गांव के ग्रामीणों ने उसके घर पहुंचकर मिठाई बांटी और खुशी मनाई। ग्रामीणों ने कहा कि उसके पैदा होने से गांव का नाम रोशन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री के गांव के गोद लेने पर गांव में विकास की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव पूर्व मुख्यमंत्री डिंपल यादव के संससदीय क्षेत्र में आता है। वहीं सर्वेसा ने बताया की अखिलेश यादव ने उनसे कहा कि अगला जन्मदिन वहीं गांव में मनाया जाएगा जिसमें वह खुद शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed