{"_id":"5bc73827bdec22699a738dd2","slug":"akhilesh-targets-bjp-in-kannauj-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना- 'जो अधिकारी टोटी खोजकर लाए वो हमारी सरकार में चिलम खोजकर लाएंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना- 'जो अधिकारी टोटी खोजकर लाए वो हमारी सरकार में चिलम खोजकर लाएंगे'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 18 Oct 2018 07:17 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में नथापुर्वा गांव में एक गैस प्लांट का भूमि पूजन करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे गठबंधन से भाजपा सरकार घबराई हुई है लेकिन असल गठबंधन तो अभी बाकी है। लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक साजिश कन्नौज में होगी। यह वही कन्नौज है जहां पर साजिश कर पृथ्वीराज चौहान का राजपाट छीन लिया गया था। लखनऊ में खाली कराए गए मेरे आवास से जो अधिकारी टोंटी खोजकर लाए हैं, हमारी सत्ता आने पर वही अधिकारी चिलम खोजकर लाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम गरीब जनता के बलबूते आगे बढ़ेंगे और सरकार बनने पर वृद्धास्था, विकलांग, विधवा पेंशन दोगुनी कर दी जाएगी। सपा सरकार बनने पर पेंशन दोगुनी कर दी जाएगी और उमर्दा के काऊ मिल्क प्लांट में चीज प्लांट भी लगवाएंगे। प्लांट में तैयार माल एक्सप्रेसवे से नोएडा, दिल्ली, मुंबई भेजेंगे, ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। भाजपा केवल बातों से बिजली बना रही है, जबकि सपा के कार्यकाल में बिजली बनाने को लेकर कई काम किए गए हैं। कन्नौज में सोलर एनर्जी प्लांट लगाया गया है। जिसका लोगों को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि हम गरीब जनता के बलबूते आगे बढ़ेंगे और सरकार बनने पर वृद्धास्था, विकलांग, विधवा पेंशन दोगुनी कर दी जाएगी। सपा सरकार बनने पर पेंशन दोगुनी कर दी जाएगी और उमर्दा के काऊ मिल्क प्लांट में चीज प्लांट भी लगवाएंगे। प्लांट में तैयार माल एक्सप्रेसवे से नोएडा, दिल्ली, मुंबई भेजेंगे, ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। भाजपा केवल बातों से बिजली बना रही है, जबकि सपा के कार्यकाल में बिजली बनाने को लेकर कई काम किए गए हैं। कन्नौज में सोलर एनर्जी प्लांट लगाया गया है। जिसका लोगों को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में यूपी के लोगों को अपमानित होना पड़ रहा
डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा है कि ठोक दो। पुलिस ने उसी अंदाज में ठोक डाला। योगी के मंत्री ही सरकार पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा रहे हैं। अलीगढ़, नोएडा सहित कई जगत तो केवल प्रमोशन पाने के लिए फर्जी एनकाउंटर कर डाले गए। मानवाधिकार आयोग से इस सरकार को जितने नोटिस मिले, कभी किसी सरकार को नहीं मिले। सरकार की गलत नीतियों की वजह से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर गए हैं। जब पैसे वाले चले जाएंगे तो देश को खुशहाल कौन बनाएगा। बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में यूपी के लोगों को अपमानित होना पड़ रहा है। सरकार ने किसानों के साथ केवल छलावा किया है, आज तक नहीं बताया कि एमएससपी कैसे तय होगी।
हमेशा समाजवादियों का दिल रहा है कन्नौज: डिंपल
अखिलेश यादव, डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
सांसद डिंपल यादव ने कहा कि कन्नौज सदैव समाजवादियों के दिल में रहा है। यहां सपा सरकार ने कई बड़ी परियोजनाओं पर काम किया है। भाजपा सरकार ने 102, 108 सेवाओं को ध्वस्त कर दिया है। प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले भी बढ़े हैं।
सरकार में बैठे लोग कुछ कहें तो ठीक लगता है, लेकिन जो तुक्के में जीत गए वह भी बोल रहे हैं
सभा में मौजूद सपाई
- फोटो : अमर उजाला
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार के कद्दावार नेता पर तंज कसते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे की जांच की बात कही जा रही थी। सरकार में बैठे लोग कुछ कहें तो ठीक लगता है, लेकिन जो तुक्के में जीत गए वह भी बोल रहे हैं। यदि एक्सप्रेस वे खराब बना है तो चलना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि सरकार ने टोल लगा दिया लेकिन सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। एक्सप्रेसवे पर हादसों में जा रही जिंदगियों के लिए भाजपा जिम्मेदार है। सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सरकार में आने पर हम एक्सप्रेसवे पर चलने वालों को सुरक्षा देंगे।
समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव जिंदाबाद के अलावा कोई नारा नहीं लगाया जाए
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे पर सपाइयों ने कई जगह अखिलेश यादव का स्वागत किया। इस दौरान नारेबाजी करने वाले नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फटकार लगाई। कहा केवल लाल टोपी लगाने और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से काम नहीं चलेगा। बूथ स्तर पर काम करने वालों की मानीटरिंग कराई गई है, इसमें पास होने वाला ही सक्रिय माना जाएगा। अखिलेश के मंच पर पहुंचने से पहले राजपाल कश्यप ने भी कार्यकर्ताओं को हिदायत दे डाली। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव जिंदाबाद के अलावा कोई नारा नहीं लगाया जाए।