{"_id":"5954b8c54f1c1bdb778b46ea","slug":"akhilesh-says-against-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-‘साइकिल से करो योग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-‘साइकिल से करो योग’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:40 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश ने पीएम मोदी पर दिया बयान
इटावा के सैफई में गुरुवार को आयोजित रामगोपाल यादव के जन्मदिन समारोह कार्यक्रम में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।
अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड में साइकिल चला ली हम तो पहले ही कहते थे कि साइकिल से योग करो।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड में साइकिल चला ली हम तो पहले ही कहते थे कि साइकिल से योग करो।
अखिलेश ने प्रदेश की योगी सरकार पर भी तंज कसा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्य प्रणाली पर उंगली उठाते हुए कहा कि हमने तो 22 महीने में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना दिया। तुम लोग 23 महीने में पूर्वांचल एक्सप्रेस बना दो। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा की सरकार को जीएसटी, नोटबंदी और अपराध के मुद्दों से घेरते हुए दिखाई दिए। अखिलेश ने कहा कि जनता सब अच्छी तरह से समझ चुकी है।