फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh public meeting today, will rally in support of alliance candidate Rajaram Pal, diversion on Hamirpur

UP: अखिलेश की जनसभा आज, गठबंधन प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में करेंगे रैली, हमीरपुर रोड पर रहेगा डायवर्जन

Tue, 07 May 2024 10:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 May 2024 10:02 AM IST
सार

Kanpur News: गठबंधन प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में आज अखिलेश यादव रमईपुर में जनसभा और रैली करेंगे। इसके चलते हमीरपुर रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जो सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन
Akhilesh public meeting today, will rally in support of alliance candidate Rajaram Pal, diversion on Hamirpur
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को रमईपुर आएंगे। वह अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के रमईपुर कस्बे में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह क्षेत्र बिठूर विधानसभा क्षेत्र में आता है। यह चुनावी जनसभा सपा के गठबंधन प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में आयोजित की गई है।

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रमईपुर में जनसभा और रैली है। इसके चलते हमीरपुर रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह बदलाव मंगलवार सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रभावी रहेगा। घाटमपुर की ओर से कोई भी भारी वाहन नौबस्ता की तरफ नहीं आ सकेगा।
विज्ञापन

ऐसे वाहन चौडगरा, मूसानगर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इसी तरह नौबस्ता से घाटमपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन घाटमपुर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन रामादेवी से सीधे सचेंडी, भोगनीपुर, मूसानगर होते हुए घाटमपुर की तरफ जा सकेंगे। या रामादेवी से चौडगरा होते हुए घाटमपुर की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed