फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh gave statement against BJP, etawah up

अखिलेश यादव ने कसा तंज: बोले- लोगों से वोट डालने का अधिकार भी छीन लेगी भाजपा

Sat, 17 Dec 2022 09:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Dec 2022 09:26 PM IST
सार

भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि सिर्फ लोकसभा चुनाव ही नहीं इससे पहले आम चुनाव में भी भाजपा के दिग्गज नेता आए हुए थे और बड़ी-बड़ी बातें करके गए थे। इसके बावजूद करहल की जनता ने सपा की बड़ी मदद की थी। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार के हालात पैदा कर दिए हैं।

विज्ञापन
Akhilesh gave statement against BJP, etawah up
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा देशवासियों के वोट डालने का भी अधिकार भी छीन लेगी। यह बात शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। शुक्रवार देर शाम सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सैफई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में करहल विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने मैनपुरी लोकसभा में हुए उपचुनाव में पार्टी को मिली जीत के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन


मीडिया से मुखातिब सपा अध्यक्ष ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या रामपुर में आपने नहीं देखा, क्या मैनपुरी में आपने नहीं देखा, कितनी फौज लगाई गई थी। लोगों को वोट भी नहीं डालने दिया गया। घरों से नहीं निकलने दिया गया लेकिन, हम बधाई देना चाहते हैं जनता को और अपने प्रेस के साथियों को जो समय-समय पर सरकार के खिलाफ खबरें दिखाते हैं।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि वह आज मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उन कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की है जिन्होंने हर बूथ स्तर पर उपचुनाव में पार्टी को मजबूत किया है। जसवंतनगर विधानसभा के बाद अगर बड़ी जीत किसी विधानसभा क्षेत्र में हुई है तो वह करहल विधानसभा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि सिर्फ लोकसभा चुनाव ही नहीं इससे पहले आम चुनाव में भी भाजपा के दिग्गज नेता आए हुए थे और बड़ी-बड़ी बातें करके गए थे। इसके बावजूद करहल की जनता ने सपा की बड़ी मदद की थी। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार के हालात पैदा कर दिए हैं। इस सरकार में न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। कई अधिकारी और कुर्सी पर बैठे लोग भाजपा का कार्यकर्ता, पदाधिकारी बनकर काम कर रहे हैं। 

निकाय चुनाव के रोके गई छापेमारी
पूर्व मुख्यमंत्री ने कानपुर देहात की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस व्यापारी को पीटकर के मौत के घाट उतार देती है। इसे योगी सरकार की बेहतर पोलिसिंग कहेगी क्या। कन्नौज की घटना के लिए महिला विधायक और जिलाधिकारी जिम्मेदार हैं। सरकार ने व्यापारियों को परेशान करने के लिए जीएसटी की टीमें सड़कों पर निकाल दी हैं। मैं व्यापारियों को सावधान करना चाहता हूं कि छापे केवल निकाय चुनाव के लिए रोके गए हैं, चुनाव के बाद देख लेना सबसे ज्यादा छापे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में पड़ने जा रहे हैं। निकाय चुनाव सपा पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। अभिनेता शाहरुख खान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि धर्म विशेष के होने के कारण टारगेट किया जा रहा है, जबकि रंग को लेकर के कोई नाराजगी नहीं होनी चाहिए। 

आंबेडकर के संविधान को भाजपा खत्म कर देगी
अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार की एक जिला, एक उत्पाद योजना पूरे प्रदेश में नहीं दिखाई दे रही है। सुभासपा नेता अरुण राजभर के 52 फ़ीसदी ओबीसी आरक्षण के सवाल पर अखिलेश यादव बोले कि भाजपा के पक्ष में कौन काम कर रहा है, यह हर कोई जानता है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान को भाजपा खत्म कर देगी। सीएम की ओर से सपा सरकार में संघ लोक सेवा आयोग के चेयरमैन को लेकर उठाए सवाल पर अखिलेश यादव बोले कि सपा सरकार में गठित आयोग में आज तक योगी सरकार नौकरियां नहीं दे पाई है। लोग उन नौकरियों को लेकर के तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। उधर, डिंपल ने भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके धन्यवाद दिया। इस दौरान एमएलसी मुकुल यादव पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव मैनपुरी के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पूर्व मंत्री आलोक शाक्य सहित तमाम नेता करहल विधानसभा से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed