{"_id":"65dc2913fbf6d1847d0336e8","slug":"akhilesh-gave-big-statement-against-bjp-government-2024-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने कसा तंज: सरकार नौजवानों के साथ कर रही खिलवाड़, खुद करवा रही पेपर लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने कसा तंज: सरकार नौजवानों के साथ कर रही खिलवाड़, खुद करवा रही पेपर लीक
Mon, 26 Feb 2024 11:32 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:32 AM IST
सार
पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश ने कहा कि सरकार जानबूझकर पेपर लीक करा देती है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पहले तो नौकरियां निकल नहीं रही हैं और सरकार नौकरी निकलवाती भी है तो उसका पेपर भी जानबूझकर लीक करा देती है। सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पैतृक गांव सैफई में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सरकार पर यह आरोप लगाए।
पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पहली बार ही उत्तर प्रदेश में पेपल लीक हुआ था, यदि उसी समय कार्रवाई हो गई होती तो इस तरह पेपर लीक नहीं होते। इस समय सरकार सिर्फ डायलॉग मार रही है। पुलिस भर्ती, आरओ-एआरओ समेत तमाम परीक्षाओं की तैयारी कर रहे करीब 60 लाख छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन
कहा कि पेपर छपने से लेकर, पेपर बंटवाने तक में सरकार के लोग शामिल हैं। सरकार की नीयत है कि नौकरी न देनी पड़े। क्योंकि उसके लिए बजट नहीं है। नौकरी के नाम पर भी फॉर्म से एकत्रित रुपये का सरकार उपयोग कर रही है।

अखिलेश ने अग्निवीर भर्ती पर भी सवाल उठाए। कहा कि इस नौकरी को टेंपरेरी करने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि निवेश के नाम पर भी रोजगार देने का सरकार का वादा पूरा नहीं हो सका। बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। वहीं चुनाव को लेकर कहा कि सरकार एजेंसियों को लगाकर, पुराने मामले खुलवाकर दबाव बनाना चाहती है। पर इस चुनाव में कोई दबने वाला नहीं।