{"_id":"68b1f683b00d3e63870b3e57","slug":"akhilesh-doesnt-go-among-the-people-he-just-tweets-dharmveer-etawa-news-c-12-1-gkp1012-1245960-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के बीच नहीं जाते अखिलेश, सिर्फ ट्वीट करते हैं : धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के बीच नहीं जाते अखिलेश, सिर्फ ट्वीट करते हैं : धर्मवीर
विज्ञापन
इटावा। जिले के दौरे पर आए प्रभारी व होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। मंत्री ने अखिलेश यादव के रिटायर होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनता के बीच नहीं जाते हैं, वह सिर्फ ट्वीट करते हैं।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने अखिलेश यादव के होमगार्ड भर्ती को लेकर किए ट्वीट पर कहा कि अखिलेश अब रिटायर हो गए हैं। जनता उन्हें 2027 में भी रिटायर कर देगी। मंत्री ने कहा कि वह जनता के बीच नहीं जाते सिर्फ ट्वीट करते रहते हैं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चे पैदा करने वाले बयान पर कहा कि कब और किस परिस्थिति में बयान दिया यह महत्वपूर्ण है। हमारी आबादी में गिरावट आ रही है। इस पर सभी को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
संभल में हिंदू पलायन के मुद्दे पर कहा कि कुछ तो गलत हुआ है। वह उस जिले के भी प्रभारी रहे हैं। तब संभल से पलायन कर चुके लोग उनके पास आते थे कि उनकी जमीन, घरों पर कब्जा किया गया है। साफ है कि कुछ तो गलत उस समय हुआ था। हमारी सरकार गंभीरता से काम कर रही है और स्थिति सुधारने के लिए कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा की जीत तय है। भाजपा पूर्ण सरकार बनाने जा रही है। यही कारण है कि विपक्षी दल पूरा प्रयास कर रहे हैं।
सपा पीडीए हितैषी बनने का कर रही नाटक : प्रभारी मंत्री
इटावा। सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा विजयी होगी। साल 2027 में तीसरी बार सरकार बनाने में भी भाजपा कामयाब होगी। सपा फर्जी पीडीए हितैषी बनने का नाटक कर रही है, जबकि प्रदेश की सबसे बड़ी दलित नेता मायावती के साथ सपा नेताओं ने गेस्ट हाउस कांड में अपमानित व जान से मारने का प्रयास किया था। तब भाजपा नेता ब्रह्मदत द्विवेदी ने जान की बाजी लगाकर मायावती को बचाया था। बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण अन्नू गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, गोपाल मोहन शर्मा, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद