फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh attacked the state government, said BJP failed to provide health facilities to poor people

अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला, कहा भाजपा गरीब जनता स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल

Sat, 21 Sep 2019 08:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 21 Sep 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh attacked the state government, said BJP failed to provide health facilities to poor people
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार गरीब जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह से विफल है। सपा सरकार ने लखनऊ में एक अति आधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट के निर्माण की योजना शुरू की थी।

विज्ञापन


सपा सरकार होती तो यह बनकर तैयार हो गया होता। इससे गरीबों को सस्ता और बेहतर इलाज मिल जाता। भाजपा सरकार में अभी तक इंस्टीट्यूट में इलाज शुरू नहीं हो सका है। आज उत्तर प्रदेश में कैसर के सबसे ज्यादा मरीज हैं। गरीबों को इस बीमारी का इलाज करा पाना मुश्किल होता है।

विज्ञापन

सपा सरकार ने कैंसर, हार्ट एवं किडनी के रोगियों की निशुल्क उपचार की व्यवस्था की थी। उन्हें इलाज के लिए पैसा भी सरकार देती थी। आज पता कर लो कितने लोगों को पैसा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य मुद्दों पर बाद में चर्चा करेंगे। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को अपने सहयोगी पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रवींद्र श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू के निधन पर शोक व्यक्त  करने उनके आवास पहुंचे। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद दिवंगत गुड्डू श्रीवास्तव की पत्नी रंजना, पुत्री ऐश्वर्या, जान्हवी, पुत्र शिवम एवं देव श्रीवास्तव से बातचीत की। दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

परिवार को  हर संभव मदद का भरोसा दिया।पत्रकरो से बात करते हुए उन्होंने गुड्डू  श्रीवास्तव को अपने परिवार का एक सदस्य बताते हुए कहा कि उन्होंने एक महत्वपूर्ण सदस्य को खो दिया है। गुड्डू उनके अति प्रिय लोगों में से थे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए भी बहुत मेहनत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed