{"_id":"58a98e044f1c1bac12d850bf","slug":"akhilesh-announced-in-mahoba-coming-again-our-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में अखिलेश का एलान, ‘यूपी में फिर से आ रही हमारी सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में अखिलेश का एलान, ‘यूपी में फिर से आ रही हमारी सरकार’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा में जनसभा करने पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में फिर से हमारी सरकार आ रही है। विकास के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की जनता हमें दोबारा जिता रही है।
अखिलेश ने कहा कि सपा ने कांग्रेस को साथ लेकर संदेह और दुविधा को दूर करने का काम किया है। ये गठबंधन यूपी का विकास करेगा चाहे कुछ भी कहता रहे। ये दो युवा नेताओं का गठबंधन है। हमारी 102 और 108 एंबुलेंस से लोगों को लाभ पहुंच रहा है। हमने पेंशन बाटी, लैपटॉप बाटा। ओलावृष्टि में किसानों की मदद करने का काम भी सपा ने ही किया है। हमने बिना भेदभाव के काम किया है। हम तो कहते हैं अच्छे दिन वाले लोगों से (पीएम मोदी के लिए) कि अच्छा दिन का मतलब क्या है। माता बहनों का छिपा हुआ पैसा जमा करा दिया। पीएम मोदी ने कहा था कि गरीबों के अकाउंट में 15 लाख रुपये पहुंचा देंगे लेकिन 15 हजार भी आज तक नहीं पहुंचाये गए। समाजवादी पार्टी सबकी मदद कर रही है।