फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhand Pratap of Kanpur Dehat shines in Dubai by designing advanced drones

उन्नत ड्रोन डिजाइन कर दुबई में चमके कानपुर देहात के अखंड प्रताप

Thu, 16 Dec 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Akhand Pratap of Kanpur Dehat shines in Dubai by designing advanced drones
दुबई एक्सपो में ड्रोन डिजाइन के साथ मौजूद अखंड प्रताप। - फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। जनपद के अमौली ठकुरान गांव निवासी सेवानिवृत्त वायु सेना कर्मी के पुत्र अखंड प्रताप सिंह की स्टार्ट अप कंपनी को वैश्विक पहचान मिली है। दुबई में आयोजित ग्लोबल समिट में उन्होंने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अखंड प्रताप ने नौकरी ठुकराकर स्टार्ट अप कंपनी शुरू की थी। महज तीस लाख की पूंजी से शुरू की गई कंपनी का टर्न ओवर अब एक करोड़ के पार हो गया है।
विज्ञापन

दुबई में दो दिवसीय टीआईई ग्लोबल समिट का स्टार्टअप एक्सपो 15 व 16 दिसंबर को आयोजित किया गया है। इसमें 180 देशों के लोग भाग ले रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन के चलते यहां स्टार्ट अप कंपनी वैमानिक एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज को आमंत्रित किया गया। कंपनी के सीईओ अखंड प्रताप सिंह दुबई समिट में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीआईई ग्लोबल समिट में अत्याधुनिक ड्रोन व मानव रहित हल्के विमानों की उन्नत डिजाइन को खूब सराहा जा रहा है। फोन पर हुई वार्ता में अखंड प्रताप ने बताया कि एक्सपो में उनके साथ कंपनी के दस कर्मी गए हैं।
समिट में आए प्रदेश के ग्रेटर नोएडा निवासी व पेटीएम एप फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने उसने मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश का नाम ग्लोबल समिट में रोशन करने को लेकर बधाई दी और उत्साहवर्धन किया। उम्मीद जताई कि समिट में उनकी कंपनी को विदेश के भी आर्डर मिल सकते हैं। इससे कंपनी का टर्न ओवर बढ़ेगा।
दस लाख का पैकेज ठुकराकर चुनी अपनी राह
अखंड प्रताप सिंह ने बाबू बनारसी दास इंजीनियरिंग कॉलेज लखनऊ से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग मेें बीटेक किया। उन्हें एक कंपनी ने दस लाख रुपये सालाना पर नौकरी का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने उसे ठुकरा दिया।

करीब चार वर्ष पूर्व स्वयं की कंपनी खोलने का निर्णय लिया। वायु सेना से सार्जेंट पद से सेवानिवृत्त पिता अखिलेश प्रताप सिंह कहते हैं कि बेटे अखंड प्रताप की लगन को देखकर उन्होंने शुरुआत में 30 लाख रुपये की मदद की। इसके बाद बेटे ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब बिजनेस में उसे मुनाफा भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed