फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akbarpur Advocates' Committee election dates announced, voting on February 7

Kanpur News: अकबरपुर अधिवक्ता समिति चुनाव की तिथियां घोषित, 7 फरवरी को मतदान

Fri, 23 Jan 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 23 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Akbarpur Advocates' Committee election dates announced, voting on February 7
कानपुर देहात। अकबरपुर अधिवक्ता समिति की नई कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव तिथियों की घोषणा बृहस्पतिवार को कर दी गई। सात फरवरी को मतदान होगा। इसी दिन शाम को मतों की गणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

अकबरपुर अधिवक्ता समिति की नई कार्यकारिणी गठन के लिए पहले ही यह तय हो चुका है कि इस बार संरक्षक मंडल की चुनाव का दायित्व निभाएगा। अलग से कोई चुनाव अधिकारी नामित नहीं होगा। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता हॉल में भगवती प्रसाद यादव, सत्यम नरेश, गोपाल चंद्र, नत्थू सिंह गौर, महेश कांत व रोशन लाल के संरक्षक मंडल की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि 7 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक मतदान होगा। शाम 4 बजे से मतों की गणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव के पूर्व 23 जनवरी को मतदाता सूची चस्पा की जाएगी। इसी दिन शाम पांच बजे तक आपत्तियां ली जाएगी। 24 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची चस्पा की जाएगी। 28 जनवरी को शाम 4 बजे तक नामांकन होगा। 29 जनवरी को नामांकन वापसी होगी। संरक्षक मंडल के भगवती प्रसाद यादव ने बताया कि नई कार्यकारिणी चयन के लिए तिथियां तय कर दी गई है। करीब 250 सदस्य हैं। आपत्तियों के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन पर मतों की सही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed