{"_id":"6af6272eef5167449a053457","slug":"akash-shukla-appointed-as-convener-of-the-bjp-north-joining-committee-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1710823-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भाजपा उत्तर जाॅइनिंग कमेटी के संयोजक बने आकाश शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भाजपा उत्तर जाॅइनिंग कमेटी के संयोजक बने आकाश शुक्ला
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा उत्तर की नवगठित जॉइनिंग कमेटी की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी का जनाधार बढ़ाने और संगठन का विस्तार करने के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति बनी। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष आकाश शुक्ला को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। वहीं विधानसभा वार सह-संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी है।
गोविंदनगर से जिला मंत्री किरन तिवारी, सीसामऊ से मोनेंद्र राजपूत, आर्यनगर से सुरेश गुप्ता और कल्याणपुर से विनोद पाल को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक में पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की विचारधारा से प्रभावित लोगों को जोड़ने तथा जॉइनिंग अभियान को गति देने पर जोर दिया। मौके पर जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, रमिंदर सिंह, अवधेश सोनकर, सीमा, राधा सैनी, शशांक सिंह चंदेल, सुरेश गुप्ता और स्पर्श कटियार आदि मौजूद रहे।
रमिंदर सिंह ने शशांक को सौंपा कोषाध्यक्ष का पदभार
भाजपा उत्तर के निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष रमिंदर सिंह ने गुरुवार को नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष शशांक सिंह चंदेल को पदभार सौंप दिया। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि रमिंदर सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जिला कोषाध्यक्ष का पद रिक्त हुआ था।