{"_id":"695ec240d2a21b8f370a9947","slug":"airtel-dug-up-a-road-worth-rs-75-lakh-without-permission-fined-rs-10-lakh-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1386641-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एयरटेल ने बिना अनुमति खोदी 75 लाख की सड़क, 10 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एयरटेल ने बिना अनुमति खोदी 75 लाख की सड़क, 10 लाख जुर्माना
विज्ञापन
कानपुर। एयरटेल कंपनी ने किदवईनगर ई-ब्लाक में बिना अनुमति के नवनिर्मित सड़क खोद डाली। नगर निगम ने दो महीने पहले ही कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के आवास के सामने वाली यह सड़क 75 लाख रुपये से बनवाई थी। रात के समय संचार केबल डालने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए। जोन तीन के जोनल अभियंता राजेश कुमार ने संचार कंपनी पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। तीन दिन के भीतर जुर्माना राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। एयरटेल और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए किदवईनगर नगर थाने में तहरीर दी है।
नगर निगम जोन तीन के अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि दो जनवरी को एयरटेल ने बिना अनुमति किदवईनगर ई-ब्लाक से संजय वन जाने वाली सड़क कई जगह पर खोदी थी। तत्काल खोदाई रुकवाने के बाद भी आदेशों की अवहेलना करते हुए छह जनवरी की रात तीन गड्ढे खोद दिए गए। इस सड़क का निर्माण 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराया गया था। एयरटेल कर्मियों ने जो अनुमति पत्र दिखाया गया वह अन्य स्थान के लिए था। पत्र की वैधता भी जून 2023 में ही समाप्त हो चुकी थी।