{"_id":"6acfde9ada2ba111a202073a","slug":"airport-to-be-connected-to-outer-ring-road-jaribchowki-ghantaghar-road-to-be-widened-kanpur-news-c-362-1-ka11006-158709-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आउटर रिंग रोड से जुड़ेगा एयरपोर्ट, जरीबचौकी-घंटाघर रोड होगी चाैड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आउटर रिंग रोड से जुड़ेगा एयरपोर्ट, जरीबचौकी-घंटाघर रोड होगी चाैड़ी
विज्ञापन
कानपुर। शहर की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केडीए की पांच विकास परियोजनाओं को बुधवार को लखनऊ में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में वित्तीय मंजूरी मिल गई। इनमें आउटर रिंग रोड को एयरपोर्ट से जोड़ने, जरीबचौकी से घंटाघर तक सड़क चौड़ी करने, शताब्दी नगर में अंडरपास बनाने और गंगा बैराज जाने वाली सड़क को फोरलेन करने के प्रस्ताव शामिल हैं। शासन से बजट मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
आउटर रिंग रोड से एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी विकसित करने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, जरीबचौकी से घंटाघर तक 3.5 किलोमीटर सड़क को 50 करोड़ रुपये से फोरलेन किया जाएगा। कानपुर विकास प्राधिकरण के सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि शताब्दी नगर में अंडरपास निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। इसके अलावा गंगा बैराज जाने वाली सड़क को 25 करोड़ रुपये से फोरलेन करने की योजना है। समिति ने इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दे दी है। शासन से बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।