Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Air quality deteriorates, pollution creates haze

Kanpur News: बिगड़ी हवा की सेहत, प्रदूषण से छाई धुंध

Mon, 16 Nov 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 16 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Air quality deteriorates, pollution creates haze
कानपुर देहात। दिवाली के बाद एक्यूआई 145-166 के स्तर पर पहुंचा था। इधर, कई जगह चोरी छिपे पराली जलाने से हवा की सेहत बिगड़ गई है। प्रदूषण की धुंध सुबह और शाम के समय बढ़ जाती है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 189 के स्तर पर पहुंच गया। यह अस्वास्थ्यकर की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन

जनपद में छह तहसीलें हैं। तीन लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। अधिकांश किसान खरीफ सीजन में धान उगाते हैं। दिवाली के बाद धान कटाई तेज हो गई है। इधर कई स्थानों पर पराली यानी फसल अवशेष जलाई जा रही है। दिवाली पर खूब पटाखे जलाए गए थे तब आबोहवा प्रदूषित हो गई थी। अब पराली जलाने से हवा की सेहत और बिगड़ी है। इसकी वजह से दिवाली के ठीक बाद के मुकाबले अब एक्यूआई का स्तर और खराब हो गया है। यह अस्वास्थ्यकर की स्थिति वाला स्तर है। इससे बुजुर्गों व दमा रोगियों को सांस लेने में परेशानी की शिकायत रहती है। हवा की सेहत बिगड़ने पर सुबह व शाम को धुंध छा रही है। डॉक्टरों ने सुबह व शाम को बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह लोगों को दी है।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित ने बताया कि एक्यूआई 100 तक का स्तर संतोषजनक है। पराली न जलाई जाए इसके प्रति लगातार किसानों को जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके पराली जलाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई स्थानों पर कूड़ा आग के हवाले करने से भी वायु प्रदूषण बढ़ता है। दलीप नगर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि सुबह और शाम के समय आसमान में धुंध (स्मॉग) की चादर छाई रह रही है, जिससे दृश्यता कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर निशांत पाठक ने बताया कि संवेदनशील लोगों जैसे बुजुर्ग, बच्चे और दमा रोगियों को धुंध के समय घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना चाहिए। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि मौजूदा समय में धुंध रह रही है। इसकी वजह प्रदूषण है या यह मौसम बदलने की वजह से है। इसकी जांच के लिए कोई उपकरण कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। हालांकि हवा में प्रदूषण कितना शामिल है। इसकी रिपोर्ट प्रतिमाह निकाली जाती है। इस माह की रिपोर्ट निकालना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed