फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Air Hostess death mystery two days after grave digged

दो दिन बाद कब्र खोदकर निकाली 'एयर होस्टेस की लाश'

Mon, 25 Dec 2017 02:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 25 Dec 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
Air Hostess death mystery two days after grave digged
मिशा की फाइल फोटो, कब्र से लाश बाहर निकलवाते पुलिसवाले
जयपुर में 30 सितंबर को तिमंजिले मकान से गिरकर घायल एयर होस्टेस की कानपुर में इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने कब्र खोदकर लड़की की लाश बाहर निकाली और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

 

ये था पूरा मामला 
जयपुर में 30 सितंबर को तिमंजिले मकान से गिरकर घायल एयर होस्टेस की शुक्रवार 22 दिसंबर की रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्लागंज निवासी युवती का इलाज परिजन कानपुर के एक नर्सिंग में करा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से वह कोमा में थी। उपचार के दौरान उसे एक दिन होश आया तो उसने बताया कि उसके रूम पार्टनर ने उसे धक्का दिया था। इधर, परिजन कोतवाली गंगाघाट शिकायत करने आए तो यहां पर पुलिस कर्मियों ने मामला जयपुर का बताकर चलता कर दिया।

विज्ञापन

कानपुर शुक्लागंज गंगाघाट के बिंदानगर निवासी रूप सैनी ने बताया कि उनकी बेटी मिशा सैनी (20) जयपुर में गोल्डन ट्यूलिप एयरवेज में बतौर एयर होस्टेस थी। कंपनी के ही एक फ्लैट में रहती थी। 30 सितंबर को उन्हें सूचना मिली कि बेटी तिमंजिले से गिर गई है। वहां के नर्सिंगहोम में उपचार के दौरान बेटी कोमा में चली गई। कंपनी वालों ने इसे एक्सीडेंट होना बताया। हालत ठीक न होने पर परिजन मिशा को 27 अक्टूबर को कानपुर ले आए और मधुराज नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मिशा को होश आया तो उसने अपनी रूम पार्टनर का जिक्र करते हुए बताया कि उसने उसे धक्का दिया था। परिजन कुछ और समझ पाते कि युवती कोमा में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कानपुर के निजी नर्सिंग में शुक्रवार की रात मिशा की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। शिकायत उन्होंने कोतवाली गंगाघाट में की लेकिन वहां यह कहकर चलता कर दिया गया कि मामला जयपुर का है, वहीं रिपोर्ट दर्ज कराओ। 


पोस्टमार्टम से खुल सकता है राज
मिशा सैनी की मौत गिरने से हुई ये बात तो पुलिस मान रही है लेकिन परिजनों का आरोप है कि उसकी सहेली आगरा निवासी साक्षी ने तीन मंजिल से धक्का देकर उसे नीचे गिराया था।  मिशा ने भी होश में आने पर उसी की नाम लिया था। उधर  कानपुर पुलिस की एक टीम मिशा की सहेली से पूछताछ के लिए आगरा पुलिस से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed