फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agriculture Department employee hostage his wife in the house

यूपी: पत्नी को बंधक बनाकर यातनाएं दे रहा था कृषि विभाग का कर्मचारी, पुलिस ने मुक्त कराया

Tue, 02 Mar 2021 12:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Mar 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Department employee hostage his wife in the house
कृषि विभाग के कर्मचारी ने पत्नी को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के इटावा में फ्रेंड्स कॉलोनी थानाक्षेत्र के बंगाली कॉलोनी अजीत नगर में कृषि विभाग के बाबू ने पत्नी को चार दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर यातनाएं दी। बच्चे मां की मदद न कर सकें इसके लिए दरवाजे पर करंट लगा दिया। महिला की बेटी ने किसी तरह पिता से छुपकर सोमवार रात को खिड़की से मोबाइल अंदर फेंका।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने सूचना परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को कमरे से बाहर निकाला और आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। अजीत नगर निवासी संजीव कुमार जाटव कृषि विभाग में सहायक बाबू है।
विज्ञापन


 

परिवार में पत्नी अर्चना, तीन बेटे सूर्या (18), हर्ष (07), आयुष (4) व तीन बेटियां श्वेता (19), परसा (16), रिया (10) हैं। अर्चना (43) का आरोप है कि शुक्रवार रात को शराब पीकर पति ने बेल्टों व लात-घुसों से पीटा और कमरे में बंद कर दिया।

बच्चे दरवाजा न खोल सके इसलिए उसमें करंट लगा दिया। बच्चे भी सहम गए। बेटियां चोरी-छुपे खिड़की से खाना दे रही थी। इस पर रविवार को संजीव ने बच्चों को भी पीटा था। सोमवार रात दस बजे बेटी रिया ने अर्चन को फोन दिया तो कन्नौज के अहिरवा कटरा निवासी मां मुन्नी देवी व पुलिस को सूचना दी।

सूचना के करीब तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने नशे में धुत संजीव को पकड़ा और अर्चना को मुक्त कराया। एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर हत्या का प्रयास, मारपीट, कमरे में कैद करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed