फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   agriculture

अंकुरण परीक्षण कर जान सकते बीज की गुणवत्ता

Sat, 27 Mar 2021 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
agriculture
शिवली। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा गोद लिए गए जैव संवर्धित गांव अनूपपुर में शुक्रवार को कृषि गोष्ठी की गई। कृषि वैज्ञानिकों ने फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत बीज की बुवाई पर जोर दिया। कहा कि अंकुरण का परीक्षण कर किसान बीज की गुणवत्ता का पता लगा सकते हैं। इससे नुकसान का खतरा टाला जा सकता है।
विज्ञापन

गोष्ठी बीज प्रौद्योगिकी शोध परियोजना के अंतर्गत की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीवी गंगवार ने बताया कि फाउंडेशन या प्रमाणित बीज नहीं होने पर जमाव, वृद्धि और उत्पादन के स्तर पर गिरावट देखी गई है। इससे लागत व मेहनत के बाद भी अपेक्षित उत्पादन नहीं होता है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्नत बीज आसानी से उपलब्ध हैं। थोड़ी सी सतर्कता बरत कर किसान उत्पादन बढ़ाकर आय दोगुनी कर सकते हैं।
विज्ञापन

केवीके के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि किसान बुवाई के पूर्व बीजों का अंकुरण परीक्षण कर सकते हैं। रैंडम बीज लेकर सौ बीजों को भीगे कपड़े या फिर गमले में बोकर अंकुरित बीजों की गिनती कर फीसदी जमाव का पता लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीज की गुणवत्ता का पता करने से फसल नुकसान का खतरा नहीं रहता है। डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. यूडी अवस्थी, डॉ. मनोज कटियार आदि ने भी किसानों को जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed