{"_id":"5bcd63e6bdec226988375e54","slug":"agra-lucknow-expressway-road-accident-three-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दंपति समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दंपति समेत तीन लोगों की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार दंपति समेत एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना कन्नौज जिले में थाना तालग्राम के गोवा गांव के समीप की है। यहां दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रहे कार सवार दंपति राजेश व उसकी पत्नी भवना और एक युवक अमित की हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार तीनों मृतक प्रतापगढ़ कोतवाली के कामापुर चीलबिला के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी साथ ही तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।