{"_id":"69f909d8180ac979c1059654","slug":"agra-crowned-champions-ghaziabad-takes-second-place-at-state-level-taekwondo-championship-kanpur-news-c-362-1-ka11003-146973-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा चैंपियन, गाजियाबाद द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा चैंपियन, गाजियाबाद द्वितीय
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता आगरा की टीम।
- फोटो : संगठन
कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में इंडिया ताइक्वांडो और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया। गाजियाबाद की टीम दूसरे और कानपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 63 जिलों से करीब 900 खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग लिया। पहली बार पैरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि विभिन्न स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मणिपुर में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। यूपी टीम की घोषणा जल्द की जाएगी। स्वर्ण पदक विजेताओं को यूपी टीम के प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया जाएगा जहां से नेशनल चैंपियनशिप के लिए अंतिम टीम का चयन होगा। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।