फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agniveer recruitment rally to be held in Roorkee on October 10 and 11.

Kanpur News: रुड़की में 10 और 11 अक्तूबर को होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Thu, 10 Sep 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Agniveer recruitment rally to be held in Roorkee on October 10 and 11.
कानपुर। लखनऊ स्थित भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) ने अग्निवीर (क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल) भर्ती रैली की घोषणा की है। यह 10 और 11 अक्तूबर 2026 को बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर रुड़की में होगी। इसका आयोजन आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) लैंसडाउन की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह भर्ती रैली लखनऊ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले उम्मीदवारों के लिए है। इसका उद्देश्य सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती का अवसर प्रदान करना है। अधिकारियों के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में फिजिकल फिटनेस टेस्ट और दौड़ शामिल है। यह टेस्ट निर्धारित रैली स्थल पर आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड 10 सितंबर तक जारी होंगे। उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन

10 अक्तूबर को औरैया, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, लखनऊ, महोबा और उन्नाव के उम्मीदवार शामिल होंगे। वहीं 11 अक्तूबर को कानपुर और गोंडा के उम्मीदवार दौड़ में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed