फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agniveer Recruitment Exam 2022, Agniveer Exam from today, 2.5 lakh candidates will appear for the exam till Ju

Agniveer Recruitment Exam 2022: अग्निवीर परीक्षा आज से, 31 जुलाई तक करीब ढाई लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Sun, 24 Jul 2022 12:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Jul 2022 12:42 AM IST
सार

सेना में भर्ती होने के लिए रविवार से अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2022 शुरू होने जा रही है। इसके तहत कानपुर कमिश्नरी में 11 और आउटर में 6 केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। शहर में 24 से 31 जुलाई तक करीब ढाई लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन
Agniveer Recruitment Exam 2022, Agniveer Exam from today, 2.5 lakh candidates will appear for the exam till Ju
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर शहर में रविवार से अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है। आठ दिनों तक परीक्षाएं चलेंगी। इसके लिए कमिश्नरी व आउटर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। प्रत्येक सेंटर पर एक सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम तैनात रहेगी। जोन के सभी अफसर सक्रिय रहेंगे। आउटर पुलिस के अफसर भी केंद्रों की निगरानी करेंगे। जिससे किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके। आठ दिन में शहर में करीब ढाई लाख अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

कमिश्नरी में 11 और आउटर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 24 से 31 जुलाई तक चलेंगी। प्रत्येक सेंटर पर हर दिन 1875 अभ्यर्थी तीन शिफ्ट में परीक्षाएं देंगे। प्रत्येक दिन सभी केंद्रों पर करीब 32 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिला होगा। परीक्षा में किसी तरह की कानून-व्यवस्था गड़बड़ न हो इसलिए पुलिस अफसरों ने सुरक्षा प्लान बनाया है। 

विज्ञापन

कमिश्नरी के 11 परीक्षा केंद्रों का प्रभारी एडीसीपी एंटी वूमेन क्राइम शिवाजी को बनाया गया है। वह सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कोर्डिनेट करेंगे। इसके अलावा उच्चाधिकारी अपने अपने जोन में सक्रिय रहेंगे। इसी तरह से आउटर के छह परीक्षा केंद्रों पर भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। एक परीक्षा केंद्र पर 16-16 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed