Agneepath Scheme Protest: कानपुर सेंट्रल पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट, स्टेशन के दोनों तैनात की गई फोर्स
अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। इसको लेकर कानपुर में भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सेंट्रल रेलवे स्टेशन के दोनों छोरों पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना में चार साल की नौकरी का विरोध कर रहे अभ्यर्थियों को काबू में करने के लिए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन के दोनों छोर सिटी साइड और कैंट साइड में फोर्स तैनात कर दी है।
आरपीएफ कानपुर सेंट्रल के इंस्पेक्टर बीपी सिंह और जीआरपी के सीओ कमरुल हसन खां के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह से ही स्टेशन पर गश्त हुआ। संदिग्ध युवाओं से बातचीत की गई और जहां भी समूह में खड़े युवा दिखे उनसे स्टेशन आने का कारण पूछा और टिकट जांचे गए। संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें कानपुर सेंट्रल स्टेशन के परिसर में दाखिल होने दिया गया। बेवजह खड़े लोगों को स्टेशन से बाहर का रास्ता दिखाया गया।
यही नहीं, अग्निपथ बवाल के चलते कानपुर होकर चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस और 12505 कामाख्या आनंद विहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस को 17 जून शुक्रवार को उनके प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त कर दिया गया है। दोनों ट्रेनें हिंसा प्रभावित क्षेत्र से आने वाली हैं।
बता दें कि भारतीय सेनाओं में चार साल की अवधि के लिए युवाओं की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से लांच किए गए ‘अग्निपथ’ योजना का छात्र भारी विरोध कर रहे है। तीसरे दिन शुक्रवार को भी यूपी, बिहार, बंगाल, तेलंगाना, यूपी, राजस्थान और हरियाणा में युवा इस योजना का भारी विरोध कर रहे हैं।