फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   age of 62 man gives triple talaq to his wife for second marriage

62 की उम्र में दूसरे निकाह के लिए बीवी को दिया तीन तलाक, आरोपी ने बच्चों के साथ पत्नी को निकाला

Sat, 24 Aug 2019 09:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Aug 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
age of 62 man gives triple talaq to his wife for second marriage
तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : डेमो
कानपुर बजरिया में बुजुर्ग ने दूसरे निकाह के चक्कर में पत्नी को तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर पत्नी और बच्चों को घर से निकाल दिया। कुछ दिन पहले पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद बजरिया पुलिस ने आरोपी पर मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 की धारा चार और पत्नी पर क्रूरता करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


भेद खुलने पर वह घर से फरार है और दूसरा निकाह भी नहीं किया है। मुन्नापुरवा बजरिया निवासी मोहम्मद सलीम अंसारी (62) स्क्रैब का काम करता है। 1982 में उसकी शादी गम्मू खां का हाता कर्नलगंज निवासी अनवरी बेगम से हुई थी। उनके चार बेटे कलीम, नदीम, मोहतसीन, मुरसलीन व बेटियां माहेनूर व नूरसवा हैं। दोनों बेटियों और बेटे कलीम की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

अधिनियम 2019 की धारा चार और पत्नी पर क्रूरता करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज

अनवरी बेगम के मुताबिक, 18 अगस्त को सलीम तलाक संबंधी कागजात पर दस्तखत करने के लिए दबाव बना रहा था। कागज पर हस्ताक्षर करने से इनकार पर तीन तलाक दे दिया। इस दौरान उसने बताया कि वह 20 अगस्त को दूसरा निकाह करने जा रहा है। फिर पत्नी और बच्चों को घर से निकाल दिया। तब से वह किराए के मकान में अपने चार बेटों के साथ रह रही है।

करीब चार दिन पहले वह एसएसपी अनंत देव से मिली और पूरा मामला बताया। बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इंस्पेक्टर के मुताबिक नए अधिनियम के तहत तीन साल की सजा का प्रावधान है। इसके पहले चकेरी व महिला थाने में भी तीन तलाक का एक-एक मामला दर्ज हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed