फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Age 16 years up the Young Aiaitiyn

उम्र 16 साल ः सबसे यंग आईआईटीयन

Mon, 11 Jul 2016 01:54 AM IST
संतोष सिंह/कानपुर
संतोष सिंह/कानपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Age 16 years up the Young Aiaitiyn
विभोर, पिता लव कुमार व दादी कृष्णादेवी के साथ - फोटो : amarujala
आल इंडिया 120 वीं रैंक हासिल करके कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एडमिशन लेने वाले विभोर पोरवाल सबसे युवा आईआईटियंस बनेंगे। 17 साल की उम्र पूरी करने से पहले विभोर ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और जेईई एडवांस 2016 क्रैक किया। इसी उम्र में वह आईआईटी की पढ़ाई भी शुरू कर देंगे। उनकी कक्षाएं 27 जुलाई से चलेंगी।
विज्ञापन


मूल रूप से औरैया के रहने और कानपुर में रहकर पढ़ाई-लिखाई करने वाले विभोर आगामी 2 अगस्त को 17 साल की उम्र पूरी करेंगे। इससे पहले  ही कम उम्र में आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एडमिशन का कीर्तिमान बना दिया। आईआईटी के पास सत्र 2016-17 के एडमिशन के जो रिकार्ड हैं, उसके मुताबिक आईआईटी में अब तक एडमिशन लेने वाले विभोर की उम्र सबसे कम है। सब कुछ ठीक रहा तो 20 साल की उम्र पूरी करते-करते वह बीटेक की पढ़ाई पूरी कर लेंगे।
विज्ञापन


पिता, मां और दादी के साथ रविवार को आईआईटी कानपुर पहुंचे विभोर ने बताया कि कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई में निरंतरता बनी रही। तीन साल की उम्र में एडमिशन लिया और चार साल की उम्र पूरी करते ही कक्षा एक में पहुंच गया। 12वीं की परीक्षा के साथ ही जेईई एडवांस का पेपर दिया और सेलेक्शन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभोर ने दसवीं के बाद एक भी फिल्म नहीं देखी है। दसवीं में फिल्म ‘यमला पगला दिवाना’ देखी थी। ऑल इंडिया में 120वीं रैंक हासिल करने वाले विभोर कानपुर सिटी के सेकेंड टॉपर हैं। आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र में सातवीं रैंक प्राप्त की है। बेटे की इस उपलब्धि से माता-पिता और उनका परिवार गदगद है।


13 साल की उम्र में ही लिया आईआईटी में प्रवेश
बिहार के सत्यम के नाम सबसे कम उम्र में आईआईटी में प्रवेश लेने का रिकार्ड है। सत्यम कुमार ने 2013 में 13 साल की उम्र में आईआईटी जेईई का एग्जाम क्रेक कर मुम्बई आईआईटी में एडमिशन लिया था। इससे पहले वह 12 साल की उम्र में आईआईटी की परीक्षा पास कर चुके थे लेकिन रैंक अच्छी नहीं होने के कारण एडमीशन नहीं लिया था। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के शिवेंद्र तिवारी भी 14 वर्ष की आयु में आईआईटी जेईई की परीक्षा पास कर मद्रास आईआईटी में एडमिशन ले चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed