फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after womwns deaht, hungama in nursing home

नर्सिंग होम में महिला की मौत पर बवाल

Sun, 11 Sep 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
after womwns deaht, hungama in nursing home
फतेहपुर। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ कर संचालिका को पीट दिया। एसीएमओ के साथ भी धक्का-मुक्की की। पुलिस का घेराव कर संचालिका को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। नर्सिंग होम सील करने व संचालिका पर मुकदमा दर्ज करने के बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव निवासी तेज नारायण लोधी ने बताया कि एक माह पहले पत्नी अर्चना देवी (27) का जिला अस्पताल में प्रसव हुआ था। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। पांच सितंबर को रक्तश्राव होने पर लोधीगंज स्थित मां हास्पिटल एवं जच्चा बच्चा केंद्र में भर्ती कराया। यहां संचालिका अशोक कुमारी ने इलाज किया।
विज्ञापन

गलत इलाज से हालत बिगड़ गई। सात सितंबर को संचालिका ने जिला महिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। वह अर्चना को अवंतीबाई चौराहा स्थित नर्सिंग होम ले गए। यहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव लेकर मां हास्पिटल पहुंचे। संचालिका अशोक कुमारी पर गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा किया। संचालिका के विरोध करने पर उसे पीट दिया। एसीएमओ डा. इश्तियाक के पीछे छिपकर उन्होंने जान बचाई।

कोतवाल अमित मिश्रा की मौजूदगी में पुलिस संचालिका को लेकर जाने लगी तो परिजनों ने घेराव कर संचालिका को छुड़वा लिया। विवाद बढ़ने पर सीएमओ डॉ. सुनील भारतीय पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि नर्सिंग होम सील कर दिया गया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि संचालिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed