{"_id":"69ed1c68868062995a0474ff","slug":"after-watching-a-crime-serial-they-fabricated-a-drone-story-murdered-an-old-woman-and-looted-jewellery-worth-rs-27-lakh-kanpur-news-c-362-1-ka11002-146314-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्राइम सीरियल देख ड्रोन वाली कहानी गढ़ी, वृद्धा की हत्याकर लूटे 27 लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्राइम सीरियल देख ड्रोन वाली कहानी गढ़ी, वृद्धा की हत्याकर लूटे 27 लाख के जेवर
विज्ञापन
कानपुर।
कल्याणपुर आवास विकास-एक में दिनदहाड़े वृद्धा निर्मला की हत्या कर लूट के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम सीरियल देखकर हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी ईशू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किए गए करीब 27 लाख रुपये के गहने, सोने का बिस्कुट, वारदात के समय पहने कपड़े आदि बरामद कर लिए हैं।
डीसीपी वेस्ट एसएन कासिम आबिदी ने बताया कि आवास विकास-1 निवासी हरेंद्र सिंह ने 23 अप्रैल को पत्नी निर्मला की हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें लगाई गईं थीं। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस और मुखबिर की मदद से रावतपुर निवासी ईशु शर्मा उर्फ आर्यन की पहचान हुई। उसे 25 अप्रैल की सुबह गंगा इन्क्लेव के पीछे केसा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आराेपी मूलरूप से कानपुर देहात के मूसानगर इलाके के खिरियनपुर गांव का रहने वाला है।
ईशु ने बताया कि वह छह माह से रावतपुर में किराये में रह रहा था। वह मृतका के घर के सामने पार्क में आता-जाता था। इसी दौरान उसने रेकी कर ली थी कि घर में बुजुर्ग दंपती रहते हैं और दोपहर में पुरुष सदस्य बाहर जाता है। वारदात वाले दिन बुजुर्ग के बाहर जाने पर वह ड्रोन गिरने का बहाना बनाते हुए अंदर घुसा और वृद्धा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दो लॉकर खोलकर करीब 27 लाख के गहने लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
आरोपी लूट के इरादे से ई-रिक्शा से वृद्धा के घर पहुंचा था। वारदात के बाद उसने गहने को तार से बांधकर बाथरूम के पाइप में लटका दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 12वीं पास है। उसका बैंक खाता साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल हुआ है जिसमें करीब एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था।