फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After two rounds the girl refused to marry in Etawah, the groom's side gave a complaint in the police station

Etawah News: दो फेरों के बाद लड़की ने किया शादी से इनकार, बिन दुल्हन लौटी बरात, वर पक्ष ने थाने में दी तहरीर

Fri, 08 Jul 2022 12:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Jul 2022 12:04 AM IST
सार

भरथना थाना क्षेत्र में आई बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। दरअसल, दो फेरों के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच हंगामा हो गया। 

विज्ञापन
After two rounds the girl refused to marry in Etawah, the groom's side gave a complaint in the police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में दो फेरों के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की परिजनों के समझाने पर भी नहीं मानी, इससे बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। ऊसराहार थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी जगदीश चंद्र यादव ने बेटे रवि की शादी भरथना थाना क्षेत्र के नगला बाग निवासी बलराम यादव की बेटी नीतू से तय की थी। वर पक्ष बुधवार को बरात लेकर पहुंचा। शादी की कई रस्में भी पूरी हुईं। दो फेरे लेने के बाद दुल्हन शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


इससे दोनों पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। घर वालों ने दुल्हन को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई घंटों तक समझौते के लिए बातचीत होती रही, लेकिन बात नहीं बनी। बरात बिन दुल्हन के ही लौट गई। वर पक्ष ने भरथना थाने में शिकायत दी। इसमें बताया कि लड़की पक्ष ने जेवर ले लिए हैं, उन्हें वापस कराया जाए। उपनिरीक्षक कासिफ हनीफ ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed