फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After triple talaq Dewar's threat will make 'Chhapak'

पति से तीन तलाक के बाद देवर की धमकी- बना दूंगा ‘छपाक’  

Thu, 16 Jan 2020 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
After triple talaq Dewar's threat will make 'Chhapak'
demo pic - फोटो : अमर उजाला

एक महिला को तीन तलाक देने के बाद उसका पति तो सऊदी अरब भाग गया, लेकिन देवर अपने दोस्तों संग लगातार पीछा कर रहा है। महिला का आरोप है कि देवर ने मायके में आकर धमकी दी है कि मुकदमा वापस नहीं लिया, तो ‘छपाक’ फिल्म वाली कहानी दोहरा दी जाएगी। 

विज्ञापन


सुजातगंज की एक महिला की शादी पिछले साल जुलाई में बाबूपुरवा निवासी नूरजादे से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और उसके घरवाले पांच लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। 

विज्ञापन

इसी बीच पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला ने एक महीने पहले बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद नूरजादे सउदी अरब भाग गया। देवर फैसल ने मायके में आकर धमकी देना शुरू कर दिया। 

दो दिन पहले फैसल अपने 3-4 दोस्तों के साथ आया और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर एसिड की बोतल दिखाई और इशारा करके बोला कि छपाक पार्ट-2 बना दूंगा। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर राजीव सिंह का कहना है कि फैसल को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed