फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After the testimony of the son, the womans grave was not dug, she had died five days ago

Farrukhabad: बेटे की गवाही के बाद महिला की नहीं खोदी गई कब्र, पांच दिन पहले हुई थी मौत…पढ़ें पूरा मामला

Fri, 23 Aug 2024 06:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Aug 2024 06:02 PM IST
सार

Farrukhabad News: प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने बताया कि मायके पक्ष के काफी लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। यदि कोई शक था, तो उसी दिन पोस्टमार्टम कराने की मांग करनी थी। पांच दिन बाद मायके वाले आए थे।

विज्ञापन
After the testimony of the son, the womans grave was not dug, she had died five days ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन पहले महिला की मौत हो गई थी। दफन करने के बाद मायके वालों ने उसकी मौत की पुष्टि के लिए कब्र खोदकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने महिला के मासूम बेटे से बातचीत कर वीडियो बना लिया। उसमें छह वर्ष के बेटे ने कहा कि बीमार मां को पापा व अन्य लोग अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने मायके वालों से कार्रवाई करने से मना कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव गऊ टोला निवासी कामिल ने जनपद शाहजहांपुर कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला बगिया निवासी नन्ही उर्फ नेहा से अप्रैल 2017 में प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हुए। बड़ा बेटा कामरान (6) व कासिफ (4) हैं। 18 अगस्त की दोपहर नेहा की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि नेहा बीमार थी, अचानक उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो अस्पताल ले रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले गए। सूचना पर नेहा के पिता असलम, बड़ी बहन साजिया व अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए। इसके बाद शव दफन कर दिया गया। गुरुवार शाम नेहा के पिता असलम ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कहा उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पूछा- किसी ने कोई मारपीट की थी क्या
उसका शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाए। पुलिस ने नेहा के बड़े बेटे कामरान से बातचीत की। पूछा कि उसकी मां को क्या हुआ था। छह वर्ष के बच्चे ने बताया कि मां की तबीयत खराब हो गई थी। पापा उन्हें अस्पताल ले गए। तभी वे अल्लाह को प्यारी हो गईं। पुलिस ने पूछा कि किसी ने कोई मारपीट की। बच्चे ने मना कर दिया।

पांच दिन बाद मायके वाले आए थे
मासूम बच्चे की बात में सत्यता झलकने पर पुलिस ने मायके वालों से कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इस पर मायके पक्ष के लोग वापस चले गए। प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने बताया कि मायके पक्ष के काफी लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। यदि कोई शक था, तो उसी दिन पोस्टमार्टम कराने की मांग करनी थी। पांच दिन बाद मायके वाले आए थे। बच्चे की बात में दम है। महिला की बीमारी से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed