फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the robbery, the rewardee changed three SIMs and changed his location.

Kanpur News: लूट के बाद इनामिया ने बदले तीन सिम, बदली लोकेशन

Mon, 01 Dec 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
After the robbery, the rewardee changed three SIMs and changed his location.
कानपुर। फजलगंज में बीती 13 अक्तूबर को ऑटो सवार को पीटकर उससे 25 हजार लूटने के इनामिया बदमाश गोविंदनगर के ब्लॉक-2 निवासी करन सिंह को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद रविवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शातिर पर बर्रा, चकेरी, गोविंदनगर, नौबस्ता, फजलगंज में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से स्पोर्ट्स बाइक, तमंचा, कारतूस, 510 रुपये बरामद हुए। वह वारदात के बाद से उसने तीन मोबाइल सिम बदले। उसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, अमृतसर, लखनऊ में मिली। वह पकड़े जाने के डर से लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। एक साल पहले उसने ऑटो सवार का कार चाकू से काटकर उसके साथ लूटपाट की थी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के थाना कोंडोर के कटारी निवासी शिवम शर्मा व सुल्तानपुर के जुमुआई कवान निवासी उसका चचेरे भाई नीरज शर्मा सूरत से अक्तूबर में फजलगंज पर बस से उतरे। यहां ऑटो चालक शातिर करन, ऑटो चालक हिमांशु व अन्य ने पीटकर 10 हजार 500 रुपये लूट लिए थे। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ऑटो चालक हिमांशु को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था। करन सिंह पर 31 अक्तूबर को इनाम घोषित करने के बाद गिरफ्तार किया गया। मामले में एक शातिर वांछित है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरोह बस स्टैंड और उसके आसपास सक्रिय था। ऑटो में बैठी सवारियों को लूट लेते थे।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि अमेठी के थाना गौरीगंज के ग्राम असाई डीह ऐजी निवासी शत्रुघ्न गुप्ता ने एक साल पहले चकेरी में प्राथमिकी दर्ज कराई कि वड़ोदरा से बस से नौबस्ता बाईपास पर उतने। वहां से बस स्टैंड के लिए एक ऑटो में बैठा। कुछ दूरी पर एक सवारी और बैठी। इसके बाद चलती ऑटो में उन लोगों ने चार हजार रुपये लूट लिए थे। पीटने के बाद चाकू से उनका कान काट दिया था। इस मामले में आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed