{"_id":"617b0148aa8bb6577d4ceacd","slug":"after-the-quarrel-the-wife-went-to-her-maternal-home-the-husband-committed-suicide-by-hanging-pukhrayan-news-knp661002135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : झगड़े के बाद पत्नी चली गई मायके, पति ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : झगड़े के बाद पत्नी चली गई मायके, पति ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
बरौर। थाना क्षेत्र के बरौर की मडै़या गांव निवासी युवक ने पत्नी के झगड़ कर मायके चले जाने के बाद घर में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बरौर की मडै़या गांव निवासी बिटाना देवी ने बताया कि उसके बेटे जीतू (30) की शादी भोगनीपुर के श्यामसुंदरपुर गांव में संतोषी के साथ हुई थी। बुधवार को पति और पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
पत्नी ने पुलिस को सूचना कर दी तो मामला थाने पहुंच गया। जहां दोनों का समझौता हो गया। इसके बाद संतोषी वहीं से मायके चली गई और बेटा घर आ गया। गुरुवार की सुबह घर में बेटे का शव धन्नी में साड़ी के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ब्रजकिशोर ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने पर बुधवार को समझौता करा दिया गया था। इसके बाद दंपति थाने से घर चले गए थे।