फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the quarrel, the wife went home, the young man hanged himself in Atwa village of Bhognipur

झगड़े के बाद पत्नी चली गई मायके, भोगनीपुर के अटवा गांव में युवक ने लगा ली फांसी

Thu, 13 Jan 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
After the quarrel, the wife went home, the young man hanged himself in Atwa village of Bhognipur
अटवा गांव में युवक की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। भोगनीपुर के अटवा गांव में पत्नी के झगड़ कर मायके जाने पर मंगलवार की रात एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अटवा गांव निवासी चंद्रशेखर की पत्नी प्रेमसुधा ने बताया कि मझला बेटा तारबाबू (26) शादी के बाद से पत्नी सुषमा के साथ अलग मकान में रहता था। मंगलवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद किसवा दुरौली गांव से पत्नी सुषमा का भाई रिंकू, पिता वीरेंद्र, मां ममता, मामा सत्यप्रकाश आए थे।
विज्ञापन

शाम को सुषमा उन्हीं के साथ मायके चली गई। बुधवार की सुबह काफी देर तक तारबाबू घर से नहीं निकला तो चिंता हुई। वहीं घर का दरवाजा भी खुला था। अंदर जाकर देखा तो बेटे का शव कुंडे में रस्सी के सहारे लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर परिवार व मोहल्ले के लोग जुट गए। सूचना पर देवीपुर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह घर पहुंचे और जांच की। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने पत्नी के झगड़ा कर मायके जाने पर युवक के आत्महत्या करने की बात कही है। जिसके आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तारबाबू मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed