{"_id":"586e995c4f1c1ba70915b321","slug":"after-the-list-of-bjp-kharmas","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए भाजपा ने रोक कर रखी है अपने प्रत्याशियों की सूची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो इसलिए भाजपा ने रोक कर रखी है अपने प्रत्याशियों की सूची
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 06 Jan 2017 04:16 PM IST
सार
पार्टी ने निकलवाया है मुहूर्त, 14 के बाद सूची होगी जारी
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
भाजपा शायद खरमास की वजह से अभी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर रही। खरमास समाप्त होने के बाद 14 जनवरी से शुभ दिन शुरू होने पर प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। पार्टी ने कई ज्योतिषियों से विचार-विमर्श करके सूची जारी करने के लिए मुहूर्त भी निकलवाया है। सबसे पहले पार्टी 200 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम जारी करने की तैयारी में है।
प्रदेश की 403 सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी उतारने के लिए सूची को अंतिम रूप दे रही है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ सीटों पर दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को लड़ाने की योजना है। इस बीच पता चला है कि टिकट के दावेदार भी सूची में अपना नाम आने के लिए व्रत भी रख रहे हैं। पता चला है कि जिन पार्टियों के प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है, उसके प्रत्याशी अपना सिंबल लेने 14 जनवरी के बाद ही जाएंगे। इसके लिए शुभ समय 19 जनवरी तक है। खरमास 14 की रात में समाप्त हो रहा है।