{"_id":"6941ba0931f83a6dab02a1a3","slug":"after-the-death-of-two-children-the-health-team-reached-jallapur-sikandra-20-were-found-ill-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-135493-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो बच्चों की मौत के बाद जल्लापुर सिकंदरा पहुंची स्वास्थ्य टीम, 20 मिले बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो बच्चों की मौत के बाद जल्लापुर सिकंदरा पहुंची स्वास्थ्य टीम, 20 मिले बीमार
Wed, 17 Dec 2025 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। जल्लापुर-सिकंदरा गांव में बीमारी से दो बच्चों की मौत के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। टीम को गांव में 20 बच्चे बीमार मिले। अधिकांश बच्चे सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित थे। सभी की जांच के बाद टीम ने दवाइयां दीं।
राजपुर ब्लॉक के जल्लापुर-सिकंदरा में सर्दी की चपेट में आने से मेहरबान की आठ माह की बेटी रिजविया व अनीस की चार माह की बेटी रुबा की दो दिन पहले सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई थी। सोमवार को दोनों बच्चों की घर पर मौत हो गई। दोनों बच्चों की सर्दी से मौत की जानकारी पर मंगलवार को राजपुर पीएचसी से चिकित्सक टीम गांव पहुंचीं।
स्वास्थ्य टीम को गांव के सलमान की बेटी रजी (5) नादिया (3), अनवर की बेटा जैद (2) बेटी खुशी (3), अरशद का बेटा तारिक (5) समेत 20 बच्चे कोल्ड, खांसी, बुखार से पीड़ित मिले। स्वास्थ्य टीम ने बच्चों का परीक्षण कर दवाइयां दी। वहीं, नूर आलम की 18 माह की बेटी अनाया डायरिया की चपेट में है। डॉ. अनूप कुमार, डॉ. आशीष मिश्रा ने बच्चों का इलाज किया।
विज्ञापन
वहीं, परिजनों को सर्दी से बचाव के लिए जागरूक किया। राजपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. सलिल सचान ने बताया कि बीमारी फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम गांव भेजी गई है। 20 बच्चे सर्दी की चपेट में आने से बुखार खांसी की चपेट में है। सभी का इलाज किया गया है। एक 18 माह के बच्चे में कोल्ड डायरिया के लक्षण मिले हैं। उसका भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।