फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the death of the patient in Saifai, there was a fight and uproar between the staff and the relatives

Kanpur News: सैफई में मरीज की मौत के बाद स्टाफ और तीमारदारों में मारपीट, हंगामा

Sat, 08 Mar 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
After the death of the patient in Saifai, there was a fight and uproar between the staff and the relatives
सैफई। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में शुक्रवार की देर शाम मरीज की मौत हो गई। इस पर तीमारदारों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू किया। स्टाफ के रोकने के दौरान दोनों में तीखी झड़प के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना ऐलाऊ क्षेत्र के नगला छोटे निवासी भारत सिंह (55) को शुक्रवार सुबह गंभीर हालत में जिला अस्पताल मैनपुरी ले जाया गया था। वहां से स्थिति नाजुक देखते हुए उसे सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। सुबह 10 बजे इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करने के बाद कुछ समय बाद न्यूरोलॉजी विभाग की चौथी मंजिल के बेड नंबर 9 पर शिफ्ट किया गया था। परिजनों का आरोप था कि वह मरीज को किसी निजी अस्पताल में ले जाना चाहते थे, लेकिन नर्सिंग स्टाफ ने मरीज की हालत नाजुक बताते हुए छुट्टी देने से इन्कार कर दिया। शाम को इलाज के दौरान ही मरीज की मौत हो गई। इसके बाद तीमारदारों और स्टाफ के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते स्टाफ और तीमारदार में मारपीट हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिसके बाद सीओ रामबदन मौर्य भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सीनियर नर्सिंग स्टाफ ने थाने में तहरीर देकर मरीज के तीमारदारों पर मारपीट और महिला स्टाफ के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। सीनियर नर्सिंग स्टाफ योगेश शर्मा ने बताया कि मरीज की हालत बेहद गंभीर थी, इसलिए डिस्चार्ज देना संभव नहीं था। इसी बीच मरीज की मौत हो गई। इससे तीमारदार उग्र हो गए और डॉक्टर स्टाफ से हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed