फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the death of an old lady, the doctor and two nurses were removed from Ursula

Kanpur News: वृद्धा की मौत पर डॉक्टर और दो नर्सों को उर्सला से हटाया

Tue, 20 May 2025 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
After the death of an old lady, the doctor and two nurses were removed from Ursula
कानपुर। वृद्धा के इलाज में लापरवाही के आरोपी डॉक्टर और दो नर्सों को सोमवार को उर्सला अस्पताल से हटा दिया गया। इन्हें सीएमओ कार्यालय भेज दिया गया है। अस्पताल के निदेशक डॉ. एच डी अग्रवाल ने सांसद रमेश अवस्थी के निर्देश पर कार्रवाई की बात कही। हालांकि उन्होंने इलाज में लापरवाही की बात से इन्कार किया। कहा कि आगे की कार्रवाई सीएमओ स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन


उर्सला में शनिवार को 70 वर्षीय वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार को ही सांसद रमेश अवस्थी रोगियों का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान परिजनों ने इलाज में लापरवाही की शिकायत सांसद से की थी। कई अन्य रोगियों ने भी स्टाफ की ओर से गलत व्यवहार करने की शिकायत की। इस पर सांसद ने आरोपी एक डॉक्टर व दो स्टाफ नर्सों को हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इस संबंध में डॉ. अग्रवाल ने बताया कि रोगी के इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई थी। शनिवार को भर्ती हुई 70 वर्षीय रोगी को पीलिया के साथ एनीमिया भी था। इलाज के बाद वह होश में आ गई थीं। महिला की किडनी भी फेल थीं। परिजनों ने बताया था कि वह बाथरूम में गिर पड़ी थीं और छह दिन तक उनका घर पर ही इलाज किया जा रहा था। उन्हें दस्त हो रहे थे और गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed