फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the accident, vehicles passed over the woman for half an hour, leading to her death.

Kanpur News: हादसे के बाद महिला के ऊपर से आधे घंटे तक गुजरे वाहन, मौत

Sun, 25 Jan 2026 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 25 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
After the accident, vehicles passed over the woman for half an hour, leading to her death.
रनियां। कानपुर- इटावा हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चिरौरा के पास वाहन की टक्कर से घायल हुई महिला के ऊपर से आधे घंटे तक वाहन गुजरते रहे। इससे उसका शव पूर्ण रूप से क्षत-विक्षत हो गया। इसके चलते उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रनियां नगर में चिरौरा के पास शनिवार सुबह आठ बजे के करीब हाईवे पार कर रही महिला को अकबरपुर जाने वाली लेन पर तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर हाईवे पर ही गिर गई। इसके बाद करीब आधे घंटे तक उसके ऊपर से एक के बाद एक कई वाहन गुजर जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने हाईवे पर क्षत-विक्षत शव पड़ा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान करवाने के प्रयास किए मगर शव क्षत-विक्षत हो जाने से शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस कर्मियों ने फावड़े की मदद से शव को बैग में भरकर मॉर्चरी में रखवाया है। रनियां थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से की गई पूछताछ में पता चला है कि महिला मानसिक बीमार थी। उसे हाईवे के पास कई बार घूमते हुए देखा गया है। शव की शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed