फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After the accident, two parties clashed at the post in Fatehpur, bus hit the car of BJYM leader, report regist

Fatehpur: एक्सीडेंट के बाद चौकी में भिड़े दो पक्ष, भाजयुमो नेता की कार में बस ने मारी थी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Apr 2024 01:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Apr 2024 01:38 PM IST
सार

Fatehpur News: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बस ने भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष की कार में टक्कर मार दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और चौकी में ही मारपीट शुरू हो गई। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडे ने बताया कि युवा मोर्चा नेता के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
After the accident, two parties clashed at the post in Fatehpur, bus hit the car of BJYM leader, report regist
एक्सीडेंट के बाद चौकी में भिड़े दो पक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष की कार रोड के किनारे खड़ी थी। तभी वहां से गुजर रही बस ने खड़ी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष चौकी पहुंचे। यहां बातचीत के दौरान बस मालिक ने भाजपा नेता के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने बस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोमवार की शाम कोतवाली के मंडराव गांव के समीप भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष कोमल सिंह निवासी दरौटा लालपुर थाना जाफरगंज की गाड़ी रोड किनारे खड़ी थी। तभी बिंदकी की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने उनकी खड़ी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिजायर गाड़ी का टायर फट गया और कार  बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बस को सरकंडी चौकी ले आई। इसके बाद बस मालिक सोनू अवस्थी निवासी फतेहपुर शहर चौकी पहुंचे। भाजयुमो नेता और बस मालिक के बीच मामले को बातचीत शुरू हुई।

पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया
इस दौरान गहमागहमी बढ़ गई और बस मालिक ने भाजयुमो नेता और उनके भाई नीरज सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस चौकी में मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

युवा मोर्चा नेता के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
मामले में पुलिस ने भाजयुमो नेता कोमल सिंह के भाई नीरज सिंह की तहरीर पर बस मालिक सोनू अवस्थी, उसके भाई दिवाकर अवस्थी और पिता राजेश अवस्थी समेत एक अज्ञात के खिलाफ एक्सीडेंट के बाद मारपीट और गाली गलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडे ने बताया कि युवा मोर्चा नेता के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed